GHKKPM Latest Update: गोली लगने की वजह से सवी की होगी हालत खराब, ऐसे देगा ईशान उसका साथ

GHKKPM Spoiler Alert: स्टार प्लस की मोस्ट पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है,लेकिन इन सब के बावजूद ईशान और सवी की जोड़ी दर्शकों को खूब भा रही है इसके अलावा रीवा का रोमेंटिक अंदाज भी फैंस को दिवाना बना रहा है।
हम सभी ने पिछले प्रोमो में देखा था कि कैसे ईशान सवी को जख्मी हालत में लेकर भोसले हाउस में गृहप्रवेश कराने लेकर जाएगा,लेकिन इस सीरियल के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया जाएगा कि कैसे गोली लगने की वजह से सवी का हालत बेहद खराब हो जाएगा और जिसके बाद कुछ ऐसा होगा जिसके बारे में किसी न कभी सोचा नहीं होगा।
ईशान पर टूटेगा दुखों का पहाड़
गुम है किसी के प्यार में के सीरियल के आने वाले प्रोमो में आप सभी को देखने को मिलेगा कि कैसे ईशान और सवी की शादी की सच्चाई सबके सामने आता है,लेकिन भोसले परिवार में ये सच कोई भी मानने के लिए तैयार नहीं होते है । तभी ईशान का ये काम पंडित जी असान कर देते है और सबके सामन इनकी शादी का वीडियों दिखा देते है। हालांकि उसके बाद हर कोई बेहद हैरान हो जाता है क्योंकि भोसले परिवार में ज्यादा लोग सवी को बिल्कुल पसंद नहीं करते है। लेकिन कुछ लोग उस घर में सवी को काफी पसंद करते हैं। सच्चाई सबके सामने आने के बाद ईशान से सभी लोग अपना रिश्ता नाता तोड़ने की बात करते हैं।
सवी की होगी हालत खराब
इस सीरियल के आगे प्रोमो में दिखाया जाएगा कि कैसे ईशान की जान बचाने की वजह से सवी को लोगी लग जाएगी और उसकी हालत इतनी खराब हो जाएगी की ईशान काफी डर जाएगा, क्योंकि गोली लगने की वजह से सवी का ज्यादा खून बह जाता है। डॉक्टर जैसे ही ईशान को खून के बारे में बताएंगे। तभी ईशान और उसका दोस्त प्रतिक अपना खूनदेकर सवी का जान बचाएगे। लेकिन अब देखरा बेहद मजेदार होगा कि अब रीवा किसे शादी करती है और आगे अब कौन सा ट्विस्ट आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications