GHKKPM Spoiler Alert: आतंकवादियो ने प्लेन हाईजैक कर मचाया कत्लेआम, सई पर भी तानी बंदूक

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अबतक देखा कि विराट को पता चलता है कि कुछ आतंकवादी कुछ बड़ा करने की फिराक में है। दूसरी तरफ सई विराट से अपने दिल की बात कहना चाहती है लेकिन हालातों के आगे मजबूर है।

एक ही फ्लाट में सवार होगा विराट का परिवार और सई

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट को आतंकवादियों का प्लान पता चल जाता है कि वो प्लेन को हाईजैक करने वाले हैं और उसी प्लेन में पूरा चव्हाण परिवार जाने वाला होता है। वहीं, सई भी जर्मनी जाने के लिए एयरपोर्ट पर इंतजार कर रही होती है लेकिन उसकी फ्लाइट में देरी हो जाती है। पूरा चव्हाण परिवार फ्लाइट में बैठ जाता है और उसी फ्लाइट सई, सत्या और सवि भी आ जाते हैं। इसी प्लेन में वो आतंकवादी भी बैठा होता है।

ऑर्डर देने में लेट हो जाता है विराट

विराट हर फ्लाइट को टेक ऑफ करवाने से मना कर देता है लेकिन जैसे ही ये ऑर्डर लोगों तक पहुंचाया जाता है तब तक उनकी फ्लाइट टेक ऑफ कर चुकी होती है। विराट को पता चलता है कि भीमा नाम का आतंकवादी उसी फ्लाइट में चढ़ा है जिसमें उसके परिवार के सभी लोग हैं।

प्लेन को हाईजैक कर लेंगे आतंकवादी

भीमा फ्लाइट में चढ़कर हंगामा करने लग जाता है और कहता है कि उसे खाना चाहिए, एयर होस्टेस उसे शांत होने को कहती हैं। सवि उस शख्स को पहचान जाती है कि ये वही आदमी है जिसके बॉस को विराट ने पकड़ा था। भीमा फ्लाइट में बदतमीजी करता है तो विराट के बाबा जाकर उस पर चिल्लाते हैं लेकिन वो उनके साथ भी बदतमीजी करने लग जाता है और उन्हें धक्का दे देता है। सई जाकर उस भीमा पर चिल्लाती है तो वो आदमी सई पर बंदूक तान देता है। वो आतंकवादी कहता है कि प्लेन हाइजैक हो चुका है।

प्लेन में मचा कत्लेआम

विराट प्लेन को वापस नागपुर लैंड करवाने को कहता है। दूसरी तरफ आतंकवादियों ने फ्लाइट के एयर मार्शल को मार दिया। आतंकवादियों को जैसे पता चलता है कि फ्लाइट वापस नागपुर जा रही है तो वो सई को लेकर पायलट के पास जाता है। वो कहता है कि वो इस फ्लाइट को बॉम्ब से उड़ा देगा। आतंकवादी पायलट से कहेगा कि वो फ्लाइट को अब नांदेड़ में लैंड करे। सई खुद में हिम्मत बांधती है और आतंकवादियों से लड़ने का तय करती है लेकिन तभी एक आदमी वॉशरूम से बाहर आता है और वो आतंकवादियों से लड़ने लगता है लेकिन वो लोग उसे मार देते हैं।

अपने बॉस को छुड़ाने की डिमांड रखेंगे आतंकवादी

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि आतंकवादी पुलिसवालों से डिमांड करते हैं कि अगर वो सबको सही सलामत देखना चाहते हैं रमाकांत भाऊ को छोड़ दे और साथ में 50 करोड़ का कैश भी दे। नहीं तो वो फ्लाइट के एक-एक पैसेंजर को मार देगा।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X