GHKKPM Spoiler Alert: सई विराट को एक करने की खुद जिम्मेदारी लेगा सत्या, भवानी को लगेगी तगड़ी लताड़

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अबतक देखा कि सवि ने विराट को बताया कि उसकी जान को खतरा है और दूसरी तरफ सई सत्या का इलाज करवाने के लिए उसे जर्मनी ले जाना चाह रही है।
सवि होगी इमोशनल
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सत्या सवि को कहेगा कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। सई भी सवि को कहेगी कि अगर उसने दोबारा ऐसा किया तो वो सवि को छोड़कर चली जाएगी। सवि कहेगी कि पहले जब वो घर छोड़कर गई थी तो वो उसके बाबा के पास जाने से रोक रही थी इसलिए गई थी और इस बार उसे आई की याद आ रही थी इसलिए घर छोड़कर गई थी। सवि रोते हुए पूछेगी कि उसे आई और बाबा एक साथ क्यों नहीं मिल सकते।
सत्या करेगा सई और विराट को एक
सवि की बात सुनकर सत्या तय करता है कि वो सवि को बाबा के प्यार से महरूम नहीं होने देगा और वो किसी का घर नहीं तोड़ेगा और वो सई को विराट के करीब लेकर जाएगा। दूसरी तरफ विराट उस खूंखार कैदी के ला जाने लगता है, जिसे छुड़ाने के लिए कुछ गुंडे विराट को मारने का प्लान बना रहे होते हैं। लेकिन विराट उन्हें बेवकूफ बनाकर कैदी को दूसरे रास्ते से ले जाता है। विराट को यह भी पता लग जाता है कि उसका कौन सा पुलिस ऑफिसर गुंडों के साथ मिला होता है।
भवानी काकू पर भड़केगा विराट
विराट सई को फोन करके बोलता है कि वो उसे अपने साथ दो महीने के लिए जर्मनी ले जा सकती है और यह बात सुनकर भवानी काकू को गुस्सा आ जाता है। यह देखकर विराट भवानी काकू को लताड़ता है कि उसने सवि को भड़काने की कोशिश क्यों की? भवानी काकू कहेंगी कि उन्होंने यह सब अपने लिए नहीं बल्कि विराट के लिए किया था। इस पर विराट की आई कहेगी कि वो सई और विराट को अपनी-अपनी जिंदगी जीने दे।
सत्या जाएगा विराट के पास
सत्या विराट से मिलने पुलिस स्टेशन पहुंचता है और कहता है कि सवि बहुत समझदार है और वो विराट पर ही गई है लेकिन सवि के साथ जो रहा है क्यो वो ठीक है? सत्या कहेगा कि सई और विराट ने भाई बहन को आपस में बांट दिया है। वो कहेगा कि सई और विराट को अब एक हो जाना चाहिए और यह बात सुनकर विराट हैरान हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications