GHKKPM Spoiler Alert: सई विराट के प्यार के आगे घुटने टेकेगा सत्या, लेकिन फर्ज के आगे मजबूर सई देगी कुर्बानी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सत्या को पैरालिसिस अटैक पड़ गया है। यह जानकर अंबा दौड़ी-दौड़ी चली आती है, जिसे वो डांट देता है। विराट भी सत्या से मिलने आता है और उस पर भी सत्या बरस पड़ता है।
भवानी काकू को आएगा गुस्सा
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई सत्या को यकीन दिलाने की कोशिश करेगी कि वो ठीक हो जाएगा। दूसरी तरफ चव्हाण निवास पर आई मुसीबत से निपटने के लिए मोहित नौकरी ढूंढ़ने जाएगा तो उसकी मां उसे ऐसा करने से मना कर देगी। वो कहेगी कि घर को गिरवी रखकर नया बिजनेस शुरू किया जा सकता है। यह बात सुनकर भवानी काकू का पारा चढ़ जाएगा और सोनाली और भवानी के बीच बहस हो जाएगी।
सत्या को विराट पर आएगा गुस्सा
विराट विनायक को लेकर अस्पताल पहुंचता है क्योंकि वीनू को कोई प्रोजेक्ट करना था। विराट की मुलाकात सई से होती है और वो सत्या के बारे में पूछता है। वीनू बातों ही बातों में सई और विराट को गले लगा लेता है और तभी सत्या वहां आ जाता है और कहता है कि वो गलत समय पर वहां पर आ गया है। विराट कहेगा कि वो यहां से जा रहा है और सत्या को कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है।
सई को खरी-खोटी सुनाएगा सत्या
विराट के जाते ही सत्या सई से सवाल पूछने लगेगा कि विराट यहां क्यों आया था और वो अपना सारा काम-धाम छोड़कर अस्पताल के चक्कर क्यों काटता रहता है। यह बात सुनकर सई को गुस्सा आ जाता है फिर भी वो कूल होकर सत्या को समझाने की कोशिश करती है। सत्या कहेगा कि विराट मासूम होने का नाटक कर रहा है और वो सई को पाने के लिए बच्चे का भी इस्तेमाल कर सकता है। वो कहेगा कि जब से वो पैरालाइज हुआ है, तब से विराट उसके आसपास क्यों घूम रहा है। सई कहेगी कि विराट मौकापरस्त इंसान नहीं है, वो ऐसा सोच भी नहीं सकता।
सई से दूर रहने की कोशिश करेगा विराट
विराट पुलिस स्टेशन वापस आता है तो उसे अपनी उन सभी गलतियों पर पछतावा होता है जो उसने सई के साथ की। उसे याद आता है कि कैसे उसने सई के ऊपर सत्या को लेकर शक किया था। विराट तय करता है कि वो सई से दूर रहेगा और इसी तरीके से सई की जिंदगी में खुशियां आ सकती हैं। विराट सई से मैसेज पर माफी मांगता है और वो मैसेज देखकर सई का दिल दुखी हो जाता है।
सत्या भेजेगा विराट को मैसेज
सवि विराट को अपने पास बुलाती है ताकि वो उससे पतंग उड़ाना सीख सके और विराट इस असमंजस में पड़ जाता है कि वो सवि को कैसे मना करे। लेकिन सवि उसे बार-बार बुलाती ही रहती है। सवि से मिलने के लिए विराट तैयार हो जाता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सत्या विराट के पास फोन करेगा और कहेगा कि सई और वो दोनों एक-दूजे के लिए बने हैं और वो उन दोनों के रास्ते से हटना चाहता है। लेकिन सई सत्या की बात मानने से मना कर देगी और वो अपने प्यार गला घोंटकर सत्या के साथ ही रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications