..................... GHKKPM Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert Vinayak will say yes to sai to stay at home - Hindi Filmibeat

GHKKPM: विनायक के मन से दूर होगा सई का डर, अपने साथ रहने के लिए मनाएगा तो उड़ेंगे पाखी के होश

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' सई ने विनायक को अपनी जान पर खेलकर बचा लिया है और अब पूरा परिवार उसका एहसानमंद है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि भांग के नशे में विराट सई को अपनी पत्नी मान लेता है। होली का फायदा उठाकर अजय कांबले चव्हाण निवास में घुसता है और वीनू को टाइम बॉम्ब वाला बूम बॉक्स देता है। सई अपनी सूझ-बूझ से अपने बेटे को बचा लेती है।

पाखी सई को ठहराएगी जिम्मेदार
टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में आज आप देखेंगे कि पूरा चव्हाण परिवार सई का शुक्रगुजार होगा क्योंकि उसने वीनू की जान बचाई है। भवानी काकू उसे गले से लगा लेगी। लेकिन पाखी को यह सब अच्छा नहीं लगेगा। वो उल्टे सई को ही इस ब्लास्ट का जिम्मेदार ठहरा देगी और कहेगी कि सई की वजह से ही आज उसका बच्चा मरते-मरते बचा है। साथ ही वो कहेगी कि सई को इस घर से जाना होगा।

विराट करेगा सई की तरफदारी

विराट करेगा सई की तरफदारी

यह सब सुनकर विराट के सब्र का बांध टूट जाएगा। वो कहेगा कि वो पुलिसवाला है और उसके काफी लोगों के साथ झगड़े होते रहते हैं और अगर उसकी वजह से परिवार के लोगों पर कोई मुसीबत आएगी तो क्या वो उसे भी घर से निकाल देगी क्या। विराट सई को रक्षक कहेगा। साथ ही वो पाखी से कहेगा कि वो सई को थैंक्यू बोले।

सई को घर में रहने को कहेगा विराट

सई को घर में रहने को कहेगा विराट

सोनाली काकू पूछती हैं कि अब सई रहेगी कहां पर तो इस पर विराट जवाब देगा कि वो चव्हाण निवास में रहेगी। विराट कहेगा कि उसकी बेटी अब उससे दूर नहीं रहेगी, वो उसके साथ एक ही घर में रहेगी। पाखी कहेगी कि वो और सई एक ही छत में नहीं रह सकते तो इस पर विराट कहेगा सवि और वीनू अपने बाबा के साथ ही रहेंगे।

वीनू भी सई के साथ रहने के लिए होगा राजी

वीनू भी सई के साथ रहने के लिए होगा राजी

सई कहेगी कि उसे यहां पर नहीं रहना चाहिए, इस पर भवानी काकू वीनू से उसकी राय पूछने को कहेंगी और वीनू कह देगा कि वो चाहता है कि उसकी डॉक्टर आंटी सबके साथ रहे। इस पर सई भी उसी घर में रहने के लिए हां कर देती है। सवि विनायक के बेडरूम में सोने को कहती है तो इसपर भवानी काकू कहती हैं कि सई भी उन्हीं के साथ सो जाए और सई भी इस पर राजी हो जाएगी।

पाखी को समझाएगी सई

पाखी को समझाएगी सई

गुस्साई पाखी कहेगी कि वीनू उसके साथ उसके कमरे में ही सोएगा। लेकिन विराट उसे सुना देगा। सई पाखी को समझाने की कोशिश करेगी कि वो बस कुछ दिन की ही मेहमान है इसलिए वो इनसिक्योर ना हो। सई कहेगी कि वो इस घर में सिर्फ अपने बच्चों की वजह से ही है।

विराट को नशे वाली बात याद दिलाएगी पाखी

विराट को नशे वाली बात याद दिलाएगी पाखी

पाखी विराट को बताएगी कि वो नशे की हालत में सई को अपनी बीवी कह रहा था। पाखी कहती है कि वो बहाने करके उससे मिलने जा रहा है तो भी उसे कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। विराट को भी नशे में कही बातें याद आती हैं। पाखी कहेगी को उसे विराट की हरकतों ने हर्ट किया है। विराट सवि, विनायक और सई के साथ अपना समय बिताने की कोशिश करेगा। लेकिन सई समझ जाएगी और वो भगाने की कोशिश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X