GHKKPM: वीनू को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देगी सई, बदले की आग में विराट करेगा ये काम

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आज आप देखेंगे कि चव्हाण निवास में धमाका होगा और सई विनायक को बचाने में अपनी जान की भी बाजी लगा देगी।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आज आप देखेंगे कि विराट भांग के नशे में चूर होकर सो गया है वहीं पाखी इस बात के गम में डूबी है कि विराट ने उसे नहीं बल्कि नशे में सई को अपनी बीवी कहा। दूसरी तरफ सई को धमकीभरा मैसेज मिला है, जिसमें कहा गया है कि अगले पांच मिनट में बड़ा धमाका होने जा रहा है। उसे शक होता है कि कहीं अजय कामले तो नहीं आया था और जब वो अपने माथे पर राख देखती है तो उसे यकीन हो जाता है कि वो ही आया था और अब वो कुछ बड़ा करने वाला है। सई विराट को उठाने की कोशिश करती है लेकिन वो नहीं उठता है।

वीनू की जान बचाएगी सई
दूसरी तरफ सवि विनायक होली खेल रहे होते हैं। विनायक आउटहाउस में आकर अपना म्यूजिक सिस्टम रख देगा और वो म्यूजिक सिस्टम बंद हो जाएगा। सई घर पर तैनात पुलिसवालों को आगाह करती है और कहती है कि कुछ बड़ा होने वाला है तो पूरे घर की तहकीकात करें। सई को वीनू और सवि की चिंता सताती है और वो उन्हें ढूंढ़ने के लिए निकल पड़ती है। वीनू एक बार फिर से अपना म्यूजिक सिस्टम खोलने की कोशिश करता है और तभी सई वहां आ जाती है और वो देखती है कि वीनू टाइम बॉम्ब की तारों को देख रहा है और तभी वहां पर धमाका हो जाता है और धमाके से विराट की नींद खुल जाती है। सई धमाके से वीनू को बचा लेती है।

अजय कांबले होगा गिरफ्तार
वीनू सबको बताएगा कि किस तरह सई ने उसकी जान बचाई। सई बताएगी कि अजय कांबले ही वो बूम बॉक्स लेकर आया था। सई कहेगी कि उसके पास उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है क्योंकि जो मैसेज आए वो एक ही बार में डिलीट हो गए। यह सब जानकर विराट उससे बदला लेने के लिए आतुर हो जाता है और वो गुस्से में वहां से चला जाता है। सई भी मोहित को लेकर उसके पीछे चल देती है। विराट अजय के ठिकाने पर पहुंचकर उसे खूब मारता है। तभी अजय कांबले की बीवी वहां आ जाती है और वो अजय कांबले को मारने लग जाती है और वो उसे गिरफ्तार कर लेती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट सई को कहीं जाने नहीं देगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X