GHKKPM Spoiler Alert: सवि और ईशान के बीच बढ़ेंगी गलतफहमियां, दुर्वा की एक चाल से दोनों एक-दूजे से करेंगे नफरत

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में आपने अब तक देखा कि सवि की सरप्राइज बर्थडे पार्टी हुई लेकिन सवि को नहीं पता कि उसके लिए ये सरप्राइज बर्थडे पार्टी किसने रखी। दूसरी तरफ ईशान इस बात से परेशान है बाजीराव सवि की जिंदगी में घुसने की कोशिश कर रहा है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि सबसे पूछेगी कि उसकी बर्थडे पार्टी किसने दी लेकिन उसके दोस्त बात पलट देते हैं। ईशान के आई बाबा आकर ईशान के बारे में पूछेंगे और सभी बोलेंगे कि वो भी ईशान का ही इंतजार कर रहे हैं। लेकिन वो पता नहीं कहां गायब हैं। सवि ईशान को फोन करती है लेकिन ईशान उसका फोन नहीं उठाता।
उधर ईशान के घर में निशिकांत जाकर पार्टी को लेकर आग लगाता है और कहता है कि ईशान ने उस लड़की के लिए कितनी बड़ी पार्टी दी थी। निशिकांत बताता है कि वहां पर ईशा भी मौजूद थी और ये बात सुनकर ईशान के घरवाले गुस्सा हो जाते हैं। दूसरी तरफ सवि की बर्थडे पार्टी खत्म होती है तो शुक्ला के मुंह से गलती से निकल जाता है कि सवि के बर्थडे की प्लानिंग ईशान ने की है।
वहीं दुर्वा से उसके सभी दोस्त पूछेंगे कि क्या ईशान ने ही सवि की बर्थडे पार्टी प्लान की। तो इस पर दुर्वा कहती है कि उसके ईशान भैया ने गरीब सवि को खुश करने के लिए किया होगा क्योंकि वो आए दिन चैरिटी करते ही रहते हैं। दुर्वा सवि के बारे में उल्टा-सीधा कहती है और सवि ये सभी बातें सुन लेती है और उसे रोना आ जाता है। सवि अपनी हरिणी ताई को फोन पर सबकुछ सच-सच बताने को कहती है। तो हरिणी बता देती है कि ईशान ने खुद घर आकर उसे इनवाइट किया था।
ईशान को इस बात का गुस्सा होगा कि बाजीराव आकर सवि से फ्लर्ट कर रहा था और सवि ने उसे कुछ नहीं कहा। ईशान कहेगा कि जरूर बाजीराव को खुद सवि ने ही इनवाइट किया होगा। ईशान का भाई पूछता है कि ईशान बाजीराव से जल रहा है तो ईशान कहेगा कि उसे जलन नहीं गुस्सा आ रहा है। ईशान कहेगा कि सवि और बाजीराव के बीच कुछ ना कुछ तो जरूर पक रहा है।
दूसरी तरफ सवि को सच पता चल जाने के बाद वो गुस्सा होगी और ईशान की मां को कॉल करेगी ये कन्फर्म करने के लिए कि क्या वाकई ईशान ने ही बर्थडे प्लान किया था तो वो हां कह देगी। सवि कहेगी कि उन्होंने ये बर्थडे पार्टी चैरिटी की है और अगर वो इस पार्टी का हिस्सा होते तो रुकते उसकी आई से भी मिलते लेकिन वो नहीं रुके और चले गए। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि ईशान के घर जाएगी और अपने बर्थडे पर हुए खर्चे को ईशान को दे देगी।


Click it and Unblock the Notifications