GHKKPM: तलाक के पेपर्स देखकर पत्रलेखा मारेगी विराट को जोरदार चांटा, विराट करेगा सई और सवि को कमरे में बंद

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अबतक देखा कि विराट ने सई के साथ अपनी जिंदगी जीने का फैसला कर लिया है लेकिन सई विराट के साथ नहीं रहना चाहती क्योंकि वो विराट का घर नहीं तोड़ना चाहती है।

पाखी को तलाक देने की बात आएगी सबके सामने
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी भागकर विराट के पास उस कमरे में जाती है, जहां पर विराट सई को लेकर गया है और पाखी वो बात सुन लेगी जिसमें विराट ये कहेगा कि सई उसकी जिंदगी में रहे या ना रहे लेकिन वो पाखी को छोड़ने का मन बना चुका है। इस पर सई कहेगी कि विराट को अपनी जिंदगी में जो करना है करे लेकिन वो अपनी बेटी को लेकर चव्हाण निवास से जा रही है। सई कमरा खोलती है तो पाखी तलाक के कागजात देख लेती है। ये तलाक के कागज विराट की मां भी देख लेती है और वो घर में सबको जाकर बताती है कि विराट पत्रलेखा को तलाक दे रहा है।

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler; Sai भागी तो Virat हुआ पागल; Pakhi नही करेगी डिवोर्स पर साइन |*TV

विराट को तलाक देने से मना करेगी पाखी
विराट पाखी को समझाने की कोशिश करेगा कि वो इस रिश्ते से पाखी को आजाद करना चाहता है, जिससे उसे कुछ भी नहीं मिला। पाखी गुस्से में विराट को थप्पड़ मारेगी। पाखी विराट को कहेगी कि वो जो अपने सच्चे प्यार के साथ जिंदगी बिताने के बारे में सोच रहा है ना वो सपना बस सपना बनकर ही रह जाएगा। पाखी विराट को तलाक देने से मना कर देगी।

सई और सवि को कमरे में बंद करेगा विराट
विराट आकर सवि को बहलाने के कोशिश करता है और विराट और सई सवि के सामने ही झगड़ने लग जाते हैं। सई किसी भी हाल में चव्हाण निवास छोड़कर जाना चाहती है लेकिन विराट उसे कमरे में बंद करके चला जाएगा। विराट को उसके बाबा डांटेंगे लेकिन विराट उसके बाबा की बातों का कोई असर नहीं पड़ता है। विराट अपने बाबा को बीते हुए दिनों के बारे में बताता है जब सई घर छोड़कर चली गई थी। विराट कहेगा कि वो कमरा खोलने के लिए तैयार है अगर उसके बाबा इस बात की गारंटी लें कि दरवाजा खुलने के बाद सई इस घर से नहीं जाएगी।

टेलीविजन जगत की और खबरे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

More from Filmibeat

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X