GHKKPM Spoiler Alert: दिल की बात कहते ही सत्या को मारेगा लकवा, लाचार पति को भूल विराट की यादों में खोई सई

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सई को एहसास होता है कि वो अब भी विराट से प्यार करती है और विराट के साथ ही जिंदगी बिताना चाहती है। लेकिन दूसरी तरफ सत्या भी अब सई से प्यार का इजहार करने वाला है।
सत्या होगा बेहोश
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई भागकर अस्पताल पहुंचती है और सत्या के पास जाती है। उसे सबकुछ सजा-धजा दिखता है। वो सत्या का नाम पुकारती है। सत्या फूल लेकर सई के पास आता है और उसे I Love You कहेगा। वो कहेगा कि उसे अब सई से प्यार होने लगा है। वो कहेगा कि वो अपना आने वाला कल सिर्फ और सिर्फ सई के साथ बिताना चाहता है। सई सत्या को रोककर अपने दिल की बात कहने की कोशिश करेगी लेकिन सत्या तभी बेहोश हो जाएगा।
सत्या को होगा पैरालिसिस
सत्या को जब होश आएगा तो उसे अपने पैरों में कोई हरकत महसूस नहीं होगी। डॉक्टर ट्रीटमेंट करेंगे तो पता चलेगा कि सत्या को पैरालिसिस हो गया है और आगे उसके चलने के चांस भी काफी कम है। सई कहेगी कि वो जल्द सत्या का इलाज करेगी और उसे ठीक करेगी। विराट भी वहां मौजूद होता है और वो सत्या की हालत देखकर सई को ढांढस बंधाता है और पूछता है कि वो एयरपोर्ट क्यों आई थी। क्या उसे कुछ कहना था तो इस पर सई कहेगी कि वो ठीक है। विराट वहां से चला जाता है।
सई फिर होगी विराट से दूर
सत्या को होश आता है तो सई बताती है कि उसे पैरालिसिस हो गया है तो ये जानकर सत्या घबरा जाता है और सई उसे शांत करने के लिए गले लगा लेती है और विराट दोनों को गले लगते हुए देख लेता है। सत्या बीमारी से घबराया होता है और सई से पूछेगा कि वो उसे कहीं छोड़कर तो नहीं जाएगी तो सई कहेगी कि वो उसका साथ नहीं छोड़ेगी। ये सुनकर विराट हताश होकर चला जाता है।
सत्या के प्रपोजल का नहीं देगी जवाब
सई सत्या को लेकर घर आती है और सत्या इस बात से परेशान है कि अब उसके पैर काम नहीं कर रहे हैं। सत्या सई से पूछेगा कि उसने उसे प्रपोज किया था तो उसका जवाब क्या है? इस पर सई सोचती है कि वो इस वक्त सत्या को यह नहीं बता सकती कि वो अब भी विराट से ही प्यार करती है। वो कहेगी कि अभी उसके पास सत्या के सवाल का कोई जवाब नहीं है।
सई नहीं कह पाएगी दिल की बात
दूसरी तरफ विराट ने अपनी आई को कहा कि वो अपने मां-बाप से अलग नहीं होगा। वो सबकुछ ठीक कर देगा। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट सत्या का हाल पूछने आएगा तो सत्या उसे खरी-खोटी सुनाएगा। यह सब होने के बाद विराट अपने बेटे को लेकर सई के घर से चला जाएगा और सई बस मजबूर होकर विराट को देखती रह जाती है।


Click it and Unblock the Notifications