GHKKPM Spoiler Alert: सई को सत्या से शादी का होगा पछतावा, विराट से करेगी अपने प्यार का इजहार

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सई के सास ने उसके वीजू काका के साथ शादी कर ली है। सई की सास अब सई से बहुत खुश है लेकिन दूसरी तरफ विराट सबकुछ छोड़कर कहीं और जाना चाहता है।
अपने दिल की बात बताने की कोशिश करेगा सत्या
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई और सत्या मंदिर में पूजा कर रहे होंगे। लेकिन सई के मन में विराट का ही ख्याल होगा। उधर सत्या को लगेगा कि किस्मत ने ही सत्या और सई को कभी ना बिछड़ने के लिए एक किया है। उसी मंदिर में विराट की आई भी होती है और उन्हें इस बात का पछतावा होता है कि उन्होंने सई को दूसरी शादी करने के लिए क्यों कहा। अश्विनी सई को बुलाती है तो वो पूछती है कि वो इस मंदिर में क्या कर रही है तो अश्विनी कहेगी कि वो विराट के लिए पूजा करवा रही हैं। अश्विनी कहती है कि सई भी उसके साथ पूजा करती है। ये देखकर सत्या तय करता है कि वो सई को अपने दिल की बात जल्द से जल्द बता देगा।
अश्विनी मांगेगी माफी
अश्विनी हाथ जोड़कर सई से माफी मांगती है। वो कहेगी कि आज जो विराट और उसका हाल है उसकी जिम्मेदार वो ही है। वो कहेगी कि उसने सई पर जो दबाव डाला, उसी की वजह से यह सब हुआ है। वो कहेगी कि विराट और विनायक की जिंदगी सिर्फ और सिर्फ सई ही संवार सकती है। विराट की आई पूछती है कि क्या सई अब भी विराट से प्यार करती है। सई कहेगी अब जो होना था वो हो गया है उसकी शादी सत्या से हो गई है।
सई को होगा पछतावा
अश्विनी कहेगी कि उसका मन उसके बेटे के लिए घबरा रहा है और सई ही उसे संभाल सकती है। वो कहेगी कि उसे पता है कि सई की खुशी भी विराट में ही है। विराट की आई कहेगी कि सई के एक फैसले से कई जिंदगियां संवर जाएंगी और फिर विराट की आई वहां से चली जाती है और सई सोच में पड़ जाती है। सई को एहसास होता है कि वो सत्या के साथ खुश नहीं है तो क्या वो विराट के पास वापस लौट जाए। सई कहेगी कि काश उसने फैसला अपने दिल से लिया होता, काश वो सही गलत छोड़कर उसने अपने प्यार को चुना होता।
प्यार का इजहार करेगी सई
सई जब घर आती है तो वीनू को देखती है और वो विराट के बारे में पूछती है तो वीनू बताता है कि उसने ट्रांसफर ले लिया है। ये बात सुनकर सई तुरंत भागती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सई विराट को ढूंढ़ते हुए चव्हाण निवास पहुंचती है और वहां जाकर उसे पता चलता है कि विराट एयरपोर्ट के लिए निकल गया है। सई एयरपोर्ट में जाकर अपने प्यार का इजहार करती है और उसे गले से लगा लेती है।


Click it and Unblock the Notifications











