GHKKPM: सत्या की मां को पसंद आए जाएगी सई, विराट को सई की जिंदगी से करेगी बेदखल
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि पाखी ने विराट को समय दिया है कि वो सई को घर से निकाल दे वर्ना वो घर की इज्जत को सरेआम उछालेगी।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आज आप देखेंगे कि सई अपने बेटे वीनू को लेकर अस्पताल आती है और उसे बताती है कि एक डॉक्टर को क्या-क्या करना होता है। तभी वहां पर डॉक्टर सत्या आ जाता है और सई को गिरने से बचाता है। सई उसकी बाहों में होती है और वो डॉक्टर सत्या को कहती है कि वो उसे छोड़ दे और सई जमीन पर गिर जाती है। वीनू उसे संभालता है और इस पर डॉक्टर सत्या सई को वीनू की मम्मा कहता है तो वीन बताता है क सई उसकी मम्मा नहीं बल्कि डॉक्ट आंटी है और यह सुनकर सई का चेहरा उतर जाता है।
सत्या से इंप्रेस होगा विनायक
सई को गिरने की वजह से सई को मोच आ जाएगी और सत्या उसका इलाज करने को कहेगा लेकिन सई मना करेगी। वीनू के कहने पर सई मान जाएगी। सत्या सई का पैर ठीक कर देगा और इससे विनायक सत्या से काफी इंप्रेस हो जाएगा। विनायक के पास पाखी का वीडियो कॉल आएगा और वो बताएगा कि वो सई के साथ उसके हॉस्पिटल आया है और यह सुनकर पाखी का चेहरा उतर जाएगा। विनायक यह कहकर फोन काट देगा कि उसे सई के साथ कहीं जाना है। यह सब सुनकर पाख विराट पर अपना गुस्सा निकालती है और विराट उसे सरप्राइज देने की बात कहेगा लेकिन पाखी को कहेगी कि उसे कोई फर्क नहीं पड़ता।
विराट को सत्या से होगी चिढ़
शाम को सई, विराट, सवि और वीनू बैठते हैं और विनायक अस्पताल के डॉक्टर सत्या के बारे में बताता है और कहता है कि उसने उसकी डॉक्टर आंटी का पैर बिल्कुल ठीक कर दिया। विराट बताएगा कि इसी डॉक्टर से उसकी बहस हुई थी लेकिन वीनू कहेगा कि उसे डॉक्टर सत्या पसंद है और वो उसे डॉक्टर कूल बुलाता है। डॉक्टर सत्या की तारीफ सुनकर विराट अंदर ही अंदर चिढ़ जाता है और वो सई से सवाल-जवाब करने लग जाता है।
सत्या की आई को पसंद आएगी सई
पाखी जब अपने कमरे में आती है तो सारी सजावट देखकर हैरानी हो जाती है और खुश भी हो जाती है और वो विराट को ढूंढ़ने लग जाती है, पाखी को लगेगा कि विराट ने सई को घर से निकाल दिया है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सत्या अपनी मां के साथ गुड़ी पड़वा की शॉपिंग कर रहा होता है तभी सई भी वहां पर आ जाती है और सत्या की मां को सई काफी पसंद आ जाती है। सई का पल्लू फंसने वाला होगा तभी विराट उसे बचाएगा और सत्या की मां उससे लड़ पड़ेगी।


Click it and Unblock the Notifications