GHKKPM: सवि और ईशान को प्यार में पड़ने ही नहीं दे रहे ये लोग, ऊपर से होने वाली है एक और विलेन की एंट्री

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि ईशान ने सवि के लिए सरप्राइज बर्थडे प्लान किया और सवि को इस बात का पता भी नहीं चला। सवि के बर्थडे में बाजीराव को देखकर ईशान थोड़ा परेशान हो जाता है और उसे सवि से दूर रहने की सलाह देता है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि ईशान सवि को बर्थडे का गिफ्ट देने ही वाला होगा तभी वो देखेगा कि एक बड़ा सा गिफ्ट आता है, जिसे बाजीराव ने सवि के लिए मंगवाया था। उस गिफ्ट में सवि की पेंटिंग होती है, जिसे लक्ष्मीबाई के रूप में दिखाया गया होता है। बाजीराव कहता है कि उसे हमेशा सवि में एक योद्धा नजर आया है और इसलिए उसने ये पेंटिंग उसे गिफ्ट की है। वहीं, ईशान बाजीराव की हरकतें देखकर दंग रह जाता है और सवि भी बाजीराव का तहेदिल का शुक्रिया अदा किया।
दूसरी तरफ, ईशान के प्यार में पागल रीवा अपनी मां से बताती है कि वो ईशान से कितना प्यार करती है। रीवा अपने एग्जाम में फेल हो गई और इसी बात को लेकर उसकी मां उसे खूब खरी-खोटी सुनाती है और बताती है कि फेल होने की वजह से रीवा का एडमिशन कैंसल हो गया है और अब उन्हें भारत वापस जाना होगा और ये बात सुनकर रीवा खुशी के मारे फूली नहीं समाती।
ईशान की मां ईशानी का ट्रांसफर भी पुणे में हो गया है। ये सुनकर शांतनु काफी खुश हो जाता है और वो उनके घर में रुकने के लिए कहता है और ईशानी मान जाती है। शांतनु अपने दोस्त को धन्यवाद कहता है कि उसकी वजह से ईशानी का ट्रांसफर हो गया।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि को पता लग जाएगा कि ईशान ने ही उसके लिए बर्थडे प्लान किया है लेकिन ईशान की बहन कहेगी कि उसके भाई ने ये पार्टी इसलिए ऑर्गनाइज की क्योंकि वो गरीबों के लिए ऐसी पार्टी ऑर्गनाइज करता ही रहता है। ये सुनकर सवि रो पड़ती है।


Click it and Unblock the Notifications











