GHKKPM Spoiler Alert: सई से अपने प्यार का इजहार करेगा सत्या, पति का दिल तोड़ सई चुनेगी अपना पुराना प्यार

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि अश्विनी को अपनी गलती का एहसास होता है और वो सई से माफी मांगती हैं। सई को भी पछतावा होता है कि काश वो सही गलत की राह छोड़कर अपने प्यार का रास्ता चुनती।
विराट के पीछे बेसुध होकर भागती है सई
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट के जाने की खबर सुनकर सई भागते हुए चव्हाण निवास पहुंचती है तो उसे पता चलता है कि वो एयरपोर्ट गया है। सई भी बेसुध होकर उसके पीछे भागने लग जाती है। बाद में वो कैब लेकर एयरपोर्ट पहुंचती है और सारी सिक्योरिटी को चकमा देकर अंदर घुसने लग जाती है। पुलिसवाले सई को पकड़ते हैं लेकिन छोड़ देते हैं। अपनी आंखों के सामने विराट को देखकर सई इमोशनल हो जाती है।
विराट का नहीं होता ट्रांसफर
सई भागते हुए आती है और विराट के गले लग जाती है और पूछने लग जाती है कि वो उसे छोड़कर कहां जा रहा था और वो उसे कहीं नहीं जाने देगी। विराट और सई एक-दूजे से अपने प्यार का इजहार करते हैं लेकिन यह सब सई का बस एक सपना होता है और वो बस विराट को दूर से ही एक टक देखती रहती है। एयरपोर्ट में जाकर सई को पता चलता है कि वो कहीं नहीं जा रहा है, वो अपने किसी कलीग को ड्रॉप करने आया है। सई ये बात जानकर राहत की सांस लेगी।
सई को समझाएगी मावशी
सई खराब हालत में वहां से निकलने लगेगी तो विराट उसे देख लेगा वो पूछेगा कि उसने अपना ऐसा हाल क्यों बना रखा है। लेकिन सई उसे बिना कुछ बताए ही वहां से भाग जाएगी। सई अपनी मावशी के पास जाएगी तो उसकी मावशी कहेगी कि उसने समझाया था लेकिन सई ने उनकी एक बात ना सुनी। उसकी मावशी कहेगी कि सई अब भी विराट से प्यार करती है। दूसरी तरफ सत्या मौका ढूंढ़ रहा है कि वो कैसे अपने प्यार का इजहार करे।
सई को होगा प्यार का एहसास
सई को एहसास होता है कि वो अब भी विराट से प्यार करती है लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है, उसकी सत्या से शादी हो चुकी है। सई की मावशी बोलेगी कि वो जाकर सत्या से बात करे क्योंकि उसकी शादी सच्ची तो है नहीं। उनकी शादी तो एक समझौता है और सत्या उसकी बात जरूर समझेगा। सई की मावशी कहेगी कि यही सही समय है और वो इस समय का सही से इस्तेमाल करे। सई भी तय करेगी कि वो विराट के बारे में सत्या से बात करेगी।
सत्या करेगा प्यार का इजहार
विराट घर पहुंचता है तो उसे पता चलता है कि सई उसे ढूंढ़ते हुए घर आई थी। भवानी काकू विराट को सई से दूर रहने को कहेंगी। विराट की आई को एहसास होगा कि सई अपने दिल की बात कहने आई होगी लेकिन कह नहीं पाई होगी। विराट की आई भगवान से प्रार्थना करेगी कि सई और विराट एक हो जाएं। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सत्या सई को प्रपोज करने के लिए काफी आलीशान तैयारियां करता है। सत्या सई से अपने प्यार का इजहार करता है तो विराट भी वहां पहुंच जाता है।


Click it and Unblock the Notifications