GHKKPM: रीवा के घरवालों की धमकी देंगे राव साहेब, आजोबा का हाल जानकर रो पड़ेगी सवि

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि ईशान की जिंदगी में एक बार फिर से रीवा लौटना चाह रही है। वहीं दूसरी तरफ रीवा के वापस आने से ईशान परेशान हो चुका है और वो कुछ भी करके रीवा की यादों से पीछा छुड़ाना चाह रहा है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि घर में सब ईशान के लिए परेशान होंगे क्योंकि वो सुबह से गायब है। सुरेखा कहती है कि इन सबके पीछे सवि का ही हाथ हो सकता है तो दुर्वा भी कहती है कि उसने भी सवि को कॉलेज में एक-दो क्लास ही अटेंड करते देखा और फिर वो गायब हो गई। ईशान तब तक घर आ जाता है और उसे परेशान देखकर सुरेखा भी परेशान हो जाती है।

सुरेखा ईशान से कहती है कि वो सवि की वजह से ही परेशान है तो ईशान कहता है कि इन सबसे सवि का कोई लेना-देना नहीं है। सुरेखा ईशान से थप्पड़ मारने को लेकर माफी मांगती है। सुरेखा ईशान से पूछती है कि वो क्यों इतना परेशान तो ईशान बताता है कि रीवा वापस आ गई है और वो उसके साथ रहना चाहती है।

राव साहेब रीवा के पापा को फोन करते हैं और उसे उल्टा-सीधा सुनाते हैं और कहते हैं कि पिछली बार वो उन्हें जलील करके गए और उन्होंने कुछ नहीं बोला लेकिन इस बार वो चुप नहीं बैठेंगे और रीवा से कहे कि वो ईशान के आसपास भी ना भटके। ये धमकी सुनकर रीवा की मां उसे वहां से कहीं और जाने के लिए बोलती है तो रीवा कहती है कि वो कहीं नहीं जाएगी। रीवा को उसके डैडी भी समझाएंगे कि वो चली जाए यहां से वर्ना यशवंत राव उसके घर को बर्बाद कर देगा। रीवा के पिता कहते हैं कि समय के साथ रीवा ईशान को भूल जाएगी।

दूसरी तरफ सवि इस बात को लेकर परेशान है कि आजोबा की तबीयत खराब है। वो अपने भाई विनायक को फोन करती है, जो उसे पहले खूब सुनाता है और फिर कहता है कि आजोबा अल्जाइमर की फाइनल स्टेज पर हैं। दिन भर बस सोते रहते हैं और खाना-पीना कुछ नहीं करते। अब उन्हें कभी-कभी मिर्गी के दौरे भी पड़ते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X