GHKKPM: रीवा को कॉलेज में देखकर ईशान का होगा बुरा हाल, सवि को गाड़ी से मार देगा टक्कर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि भोसले इंस्टिट्यूट में फेस्ट चल रहा है और इस फेस्ट में दुर्वा किसी भी हद तक जाकर सवि को हराना चाहती है लेकिन ईशान बार-बार सवि की मदद कर रहा है और इससे नाराज होकर सुरेखा ने ईशान को थप्पड़ भी जड़ दिया है। वहीं रीवा भी ईशान की जिंदगी में वापस आने की कोशिश में लगी हुई है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि ईशान रीवा को अपने सामने देखकर हैरान रह जाएगा। रीवा ईशान को अपने गले से लगा लेती है और कहती है कि आज वो अपने दिल की बात करके रहेगी और वो ईशान को I Love You कहती है। लेकिन ईशान को रीवा का धोखा याद आ जाता है और वो रीवा को खुद से अलग कर देता है और उसे बाहर जाने के लिए कह देता है।

रीवा को वहां से लेने के लिए उसके पापा वहां पर आ जाते हैं और रीवा को वहां से लेकर चले जाते हैं। वो समझाने की कोशिश करते हैं कि वो ईशान से ऐसे जाकर नहीं मिल सकती। रीवा को उसके मम्मी पापा दोनों डांटते हैं। लेकिन रीवा उनकी कोई भी बात मानने से इंकार कर देती है और कहती है कि ईशान उससे अभी गुस्सा है और वो ईशान को मनाकर रहेगी।

वहीं दूसरी तरफ सई के पास हरिणी का फोन आएगा और वो बताएगी कि आजोब का तबीयत ठीक नहीं है। उनकी हालत सीरियस है और वो ठीक से चल-फिर भी नहीं पा रहे और उन्हें अब किसी बड़े शहर के अस्पताल में एडमिट करना पड़ेगा और वो सवि के आजोबा को पुणे लेकर आ रही है।

ईशान रीवा के आने से परेशान हो जाता है और वो सवि को टक्कर मारने से चंद इंच ही दूर होता है और सवि बाल-बाल बच जाती है। ईशान सवि को अपने साथ कॉफी पिलाने ले जाता है लेकिन सवि को लगता है कि ईशान भटका-भटका और परेशान नजर आता है। ईशान सवि को कुछ नहीं बताता है लेकिन सवि को पता लग जाता है कि ईशान परेशान है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि रीवा ईशान के घर पहुंच जाएगी और अक्का साहेब से कहेगी कि वो अपने रिश्ते को जिंदा जरूर करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X