..................... GHKKPM Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 28 November Surekha Will Slap Ishaan reeva comeback - Hindi Filmibeat

GHKKPM: सवि के चक्कर में अक्का साहेब से थप्पड़ खाएगा ईशान, रीवा कॉलेज में आकर करेगी अपने प्यार का इजहार

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि भोसले इंस्टिट्यूट में फेस्ट चल रहा है और इस फेस्ट में दुर्वा किसी भी हद तक जाकर सवि को हराना चाहती है लेकिन ईशान बार-बार सवि की मदद कर रहा है और उसे आगे बढ़ा रहा है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सुरेखा ईशान पर गुस्सा होगी क्योंकि वो सवि के साथ नाचा था। राव साहेब कहते हैं कि वो इस इंस्टीट्यूट का डायरेक्टर है और वो कैसे स्टेज पर इस तरह नाच सकता है। निशिकांत भी ईशान को खूब सुनाता है। लेकिन ईशान का पिता शांतनु ईशान के पक्ष में ही रहता है। लेकिन सुरेखा फिर भी ईशान को डांटती है और कहती है कि तेरी हरकतों से मैं समझ रही हूं, जिस पर ईशान कहता है कि सवि उसकी बस एक स्टूडेंट है।

सुरेखा कहती है कि ईशान को अपनी बहन दुर्वा का साइड लेना चाहिए लेकिन वो बार-बार सवि की ही साइड लेता है। इस पर ईशान कहता है कि वो सवि का नहीं बल्कि सही का साथ दे रहा है और दुर्वा बहुत गलत-गलत चीजें कर रही है, सब लोग मिलकर उसे बिगाड़ रहे हैं। वो एक-एक करके दुर्वा की गलतियों को गिनवाता है लेकिन सुरेखा गुस्से में आकर ईशान को ही थप्पड़ मार देती है और कहती है कि तू अपनी सवि के पास ही जा।

सवि ईशान के लिए खाना लेकर जाती है और वो ईशान के पास जाने की कोशिश करती है। शांतनु सवि को ईशान के पास जाने से रोकता है क्योंकि ईशान बहुत गुस्से में होता है। लेकिन सवि नहीं मानती है और उसके केबिन के अंदर घुस जाती है। ईशान ने गुस्से में खुद को चोट पहुंचाई होती है तो सवि उसकी चोट पर दवा लगाती है और फिर सवि ईशान के लिए खाना लगाती है, जो उसने ईशान के लिए बनाया होता है।

रीवा ईशान के कॉलेज में आ गई है और वो अनाउंसमेंट करके ईशान को अपने पास बुलाती है। रीवा कहती है कि उसे छोड़कर जाना उसके जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी और अब वो वापस आ गई है, अपनी भूल को सुधारने के लिए। ईशान भाग कर रिकॉर्डिंग रूम में पहुंचता है तो वो अपने सामने रीवा को देखकर हैरान रह जाता है। रीवा ईशान के गले लग जाती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि रीवा ईशान से अपने प्यार का इजहार करेगी लेकिन ईशान उसे माफ नहीं करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X