..................... GHKKPM Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 27 November durva demands disqualification of Savi - Hindi Filmibeat

GHKKPM: सबसे अच्छा परफॉर्म करने के बावजूद सबसे पीछे रह जाएगी सवि, राव साहेब देंगे सवि का साथ

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि भोसले इंस्टिट्यूट में फेस्ट चल रहा है और इस फेस्ट में दुर्वा किसी भी हद तक जाकर सवि को हराना चाहती है और अक्का साहेब भी दुर्वा का साथ दे रही है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि स्टेज पर सई और विराट की प्रेम कहानी को एक बार फिर से रीक्रिएट करेगी सवि। इस परफॉर्मेंस में ईशान सवि का साथ देगा। जब रिजल्ट की बारी आती है तो सभी जजेस सवि की परफॉर्मेंस की तारीफ करने लग जाते हैं। सब लोग पूछते हैं कि ये कहानी किसकी है? तो वो बताती है कि ये कहानी उसके आई-बाबा की है। लेकिन जजेस की टीम इस सोच में पड़ जाती है कि वो उन्हें मार्क्स कैसे दें क्योंकि उन्होंने प्रोफेसर की मदद ली है।

दुर्वा आग में घी डालने का काम करती है और कहती है कि सवि की टीम को डिस क्वालिफाई कर देना चाहिए। ईशान एक बार फिर से सवि के पक्ष में आता है और कहता है कि उसके परफॉर्मेंस में पार्टनर की जरूरत थी और जिसके साथ वो डांस करने वाली थी वो बीमार पड़ गया और वो बैकस्टेज पर बेहोश हो गया था। इसलिए उसे सवि का साथ देना पड़ा और उसके साथ डांस करना पड़ा। ताकि कॉम्पटीशन ना रुके और सब परफॉर्मेंस का आनंद उठा सकें।

जजेस की टीम राव साहेब से पूछेगी कि वो इस मुद्दे पर क्या सोचते हैं, इस पर शांतनु कहता है कि वो ईशान की बातों से इत्तेफाक रखता है और सवि की मेहनत को बेकार नहीं जाने देना चाहिए। ये सुनकर राव साहेब भी कहते हैं कि वो भी ईशान और शांतनु की बात से सहमत हैं और सवि और उसकी टीम को डिसक्वालिफाई नहीं करना चाहिए।

जजेस की टीम विनर का ऐलान करती है लेकिन वो सवि की टीम को सबसे लास्ट बताते हैं क्योंकि उन्होंने सिर्फ सवि की परफॉर्मेंस के नंबर दिए, ईशान की परफॉर्मेंस के नहीं। तीसरे नंबर पर दुर्वा की टीम आ जाती है और ये सुनकर दुर्वा का मुंह बन जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X