GHKKPM Spoiler Alert: विराट की बाहों में मौत की नींद सोएगी सई, बॉम्ब ब्लास्ट में प्रेम कहानी होगी कुर्बान

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में आपने अब तक देखा कि आतंकवादियों ने पूरे प्लेन को हाइजैक कर लिया है। विराट और सई अपने परिवार को बचाने की जुगत में लगे हुए हैं। वो चाह रहे हैं कि किसी भी हाल में सब सुरक्षित हों।
आतंकवादियों का होगा सफाया
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि एक आतंकवादी विराट के सिर पर बंदूक तानेगा लेकिन विराट उसे जान से मार देगा। विराट फिर धीरे-धीरे आतंकवादियों के ग्रुप लीडर पर हमला करेगा और गीतांजलि विराट पर बंदूक तानेगी लेकिन सई गीतांजलि से भिड़ जाएगी। तभी एक आतंकवादी को विराट के बाबा मार गिराएंगे और स्नाइपर आतंकवादी के उस गैंग लीडर को मार गिराएगा। सई गीतांजलि को मारती है क्योंकि उसने सवि को मारने की कोशिश की थी। तभी पुलिस प्लेन के अंदर आ जाती है और सबको एक-एक करके बाहर ले जाने लगती है।
सई विराट को मिलाएगा सत्या
विराट की आई सई और विराट से माफी मांगती है और कहती है कि वो उन दोनों की गुनहगार है और वो दोनों अब बस एक हो जाएं। वो कहेंगी विराट और सई एक-दूसरे से अलग नहीं रह पाएंगे। भवानी काकू सवि को ले जाती हैं तो सवि कहती है कि वो अपनी आई के पास ही रहेगी। सई सवि को जाने को कहती है लेकिन सवि नहीं मानती है। सई सत्या से कहती है कि वो सवि को ले जाए अपने साथ तो सत्या कहेगा कि वो ले जाएगा लेकिन ये सब खत्म होने के बाद सई विराट के पास वापस चली जाए।
मौत के दरवाजे पर सई
सई सवि पर जाते-जाते खूब प्यार लुटाती है और विराट भी सवि को खूब प्यार करता है। सई कहेगी कि वीनू अभी उससे गुस्सा है लेकिन वो वीनू को उसके लिए मना ले। सई सवि को कहेगी कि वो हमेशा अपनी फैमिली का ख्याल रखे। सई प्लेन में रुककर सब चीजें चेक करती है और विराट भी सभी पुलिसवालों को बाहर भेज देगा लेकिन तभी पता चलता है कि एक और आतंकवादी प्लेन में होता है और उसने सई के शरीर में बॉम्ब बांध दिया है। वहीं, सई सपना देखती है कि सब एक साथ हैं, उसका पूरा परिवार साथ है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट और सई एक आखिरी बार गले लगेंगे और सारे गिले-शिकवे को भूल जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications