..................... GHKKPM Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 26 May Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin written update - Hindi Filmibeat

GHKKPM Spoiler Alert: अंबा लगाएगी विराट पर सत्या को मारने का इल्जाम, अब विराट को बेगुनाह साबित करेगी सई

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में आपने अबतक देखा कि सत्या की आई सई से काफी खुश है क्योंकि उसने लावणी में सत्या की मां को सम्मान दिलाया। उधर शराब के नशे में सत्या और विराट साथ में हो जाते हैं और सत्या नशे में ही गाड़ी चलाने लग जाता है और उसका एक्सीडेंट हो जाता है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सत्या का परिवार सई के साथ अस्पताल पहुंचता है। जहां पर डॉक्टर बताते हैं कि सत्या की हालत सीरियस है और ये सुनकर सत्या की आई के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। तभी सत्या की आई को याद आएगा कि सत्या के साथ विराट भी था और फिर वो विराट के बारे में पूछने लग जाती है। तभी सई को लगता है कि उसे विराट को ढूंढ़ना चाहिए। सई सत्या की गाड़ी के पास जाती है लेकिन वहां पर कोई नहीं होता। सत्या की गाड़ी के पास विराट का फोन होता है।

सई विराट के आई को बताती है कि सत्या को गहरी चोट आई है। विराट की आई विराट के बारे में पूछेगी तो वो कहेगी कि उसे नहीं पता कि विराट कहां है। जहां गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ, वहीं पर उसका फोन मिला। ये सुनकर विराट की आई भी घबरा जाती है। विराट की आई घर में जाकर सबको विराट के एक्सीडेंट के बारे में बताती है और सब अस्पताल के लिए दौड़ पड़ते हैं। दूसरी तरफ डॉक्टर बताते हैं कि सत्या के सर पर किसी जोरदार चीज से वार हुआ है जिस वजह से उसे सिर में काफी चोटें आई हैं। तभी विराट के बाबा आते हैं और सत्या के बारे में पूछते हैं तो सत्या की आई विराट पर इल्जाम लगाती है कि उसी ने उसके बेटे को चोट पहुंचाई है। इस पर सई कहेगी कि विराट ऐसा नहीं कर सकता लेकिन सत्या की आई उसकी एक बात नहीं सुनती।

सई अपनी सास को समझाएगी कि किसी पर भी इल्जाम लगाने से पहले वो एक बार सोच ले और सत्या के होश में आने तक का इंतजार कर ले। सई अस्पताल से सबको जाने को कहेगी और कहेगी कि वो ही सत्या का ख्याल रखेगी, बाकि सब घर जाकर आराम करें। लेकिन सत्या की आई ऐसा करने से मना कर देती है। फिर सई कहती है कि वो घर जाकर चेंज करके आती है और सई जब घर पहुंचती है तो विराट उसी के घर के बाहर होता है। सई विराट को घर के अंदर लाती है और उसका ख्याल रखती है। सई बीती बातें याद करके रोएगी, सई उसका ख्याल ही रख रही होगी कि तभी सत्या की आई वहां पर पहुंच जाएगी।

सत्या की आई विराट को घर से निकालने को कहती है तो सई कहती है कि वो नशे में है, वो कहां जाएगा तो ये बात सुनकर सत्या की आई को गुस्सा आ जाता है। वो कहती है कि वो घर नहीं आती तो उसे पता ही नहीं चलता कि सत्या की जान लेने की कोशिश करने वाले को मेरी ही बहू छिपाकर रखेगी। सई अपनी बात कह ही रही होगी तभी वहां पर पुलिस आ जाएगी और कहेगी कि वो विराट को गिरफ्तार करने आए हैं। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सत्या को होश तो आता है लेकिन उसे कुछ याद नहीं होता। दूसरी तरफ विराट को भी जब होश आता है तो उसे भी कुछ याद नहीं होगा। इस पर सई कहती है कि वो खुद ही सबूत ढूंढ़ लेगी और विराट को बेगुनाह साबित करके रहेगी।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X