GHKKPM: राव साहेब ने किया सुरेखा का पर्दाफाश, एक-दूसरे के करीब आते जा रहे हैं सवि और ईशान

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अबतक देखा कि भोसले इंस्टीट्यूट में फेस्ट चल रहा है और सवि को हराने के लिए दुर्वा किसी भी हद तक जाने को तैयार है। एक कॉम्पटीशन में तो दुर्वा ने चीटिंग करके सवि को हरा भी दिया।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि को हराने के चक्कर में दुर्वा और उसकी टीम उसके साथ धोखा करती है और इस चक्कर में सवि को चोट लग जाती है। सवि को चोट में देखकर ईशान परेशान हो जाता है और वो दौड़कर सवि के पास जाता है और उसकी चोट का ख्याल रखता है। सब लोग ईशान को यूं सवि का ख्याल रखता देख हैरान रह जाते हैं।
सुरेखा पर राव साहेब गुस्सा होते हैं क्योंकि उन्हें पता होता है कि सुरेखा ने ही ईशा को कॉलेज से बेइज्जत करके बाहर निकाला है और सवि की ग्राफिटी को भी उसी ने ही काला किया है। राव साहेब कहते हैं कि सुरेखा को ऐसा नहीं करना चाहिए था क्योंकि ईशा बहुत ऊंची पोजिशन पर है और अगर ईशान को पता लग जाता कि उसकी अक्का साहेब ने ही सवि की ग्राफिटी खराब की है तो उसे कितना बुरा लगता। सुरेखा राउव साहेब के आगे आंसू बहाने लग जाती है और कहती है कि उसे डर लग रहा है कि ईशान उससे दूर जा रहा है और सवि उसके लिए खतरा बनती जा रही है।
राव साहेब कहते हैं कि उन्हें लगता है कि ईशान की शादी रीवा से हो जानी चाहिए थी, फिर ये दिन देखने की नौबत ही नहीं आती। इस पर सुरेखा कहती है कि नहीं सवि और रीवा एक जैसे हैं वो दोनों ही अपने करियर को लेकर काफी एंबिशियस हैं और हमें ईशान के लिए घरेलू लड़की चाहिए।
वहीं दूसरी तरफ शांतनु ईशा के पास पहुंचता है और पूछता है कि वो कॉलेज क्यों नहीं आई तो ईशा बताता ही कि कैसे अक्का साहेब ने उसे बेइज्जत कर दिया था। वो कहती है कि वो चाहती तो कॉलेज आ भी सकती थी लेकिन उसके बाद अक्का साहेब अपने घटियापन पर उतर आती और इसका असर सीधा ईशान पर पड़ता। वो शांतनु से कहती है कि वो अब बात को आगे ना बढ़ाए वर्ना चीजें उसके लिए भी बिगड़ जाएंगी। ईशा कहती है कि उसे इंतजार है कि एक दिन ईशान के दिल में उसके लिए नफरत खत्म हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications