GHKKPM: अपनी गंदी चाल से सवि को हराएगी दुर्वा, ईशान की जिंदगी में फिर लौटकर आएगी रीवा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि भोसले कॉलेज में फेस्ट चल रहा है और पहले ही कॉम्पटीशन में दुर्वा की चोरी पकड़ी जाती है और ईशान उसे कॉम्पटीशन से बाहर कर देता है। सुरेखा इसका बदला लेती है और सवि की ग्राफिटी को बर्बाद कर देती है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि जब सवि की टीम की ग्राफिटी जब कॉम्पटीशन में दिखाई जाती है तो सब हैरान रह जाते हैं क्योंकि सवि की ग्राफिटी बर्बाद हो चुकी होती है। सवि परेशान हो जाती है। लेकिन फिर वो अपने फोन पर कुछ दिखाती है, वो उसकी ग्राफिटी की फोटो होती है, जो बर्बाद होने से पहले खींची गई थी और सभी गेस्ट उस पेंटिंग की तारीफ करने लग जाते हैं।
ईशान कहता है सवि के ग्रुप को उस फोटो के आधार पर ही जज किया जाए। वो जजेस बाकी की दो टीम के ऊपर फैसला करने के लिए कहती है। वो दोनों टीमें भी तैयार हो जाती हैं और सवि की टीम विनर बन जाती है। ग्राफिटी के बाद टग ऑफ वॉर का कॉम्पटीशन शुरू हो जाता है।
निशिकांत ईशान के पास जाता है और कहता है कि दुर्वा अभी इतने बुरे दौर से गुजर रही है और उसने उसके साथ ऐसा क्यों किया? उसको सबके सामने जलील क्यों किया? उसकी टीम को क्यों डिसक्वालिफाई कर दिया। ईशान कहता है कि वो दुर्वा की बहुत फिक्र करता है लेकिन घर पर कॉलेज में नहीं।
वहीं ईशान इस बात का पता लगाने की कोशिश में लगा होता है कि सवि की पेंटिंग किसने खराब की। वहीं, दुर्वा और सवि की टीम के बीच टग ऑफ वॉर का कॉम्पटीशन होता है जिसे चालाकी और चीटिंग से दुर्वा जीत जाती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि की मुलाकात रीवा से होती है और रीवा को सवि ईशान से मिलवाने लेकर जाती है। ईशान रीवा को देखकर हैरान रह जाता है।


Click it and Unblock the Notifications