GHKKPM: दुर्वा को कॉम्पटीशन से बाहर निकाल देगा ईशान, सवि की मेहनत पर कालिख पोत देगी अक्का साहेब

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि भोसले कॉलेज में एक फेस्ट होता है, जिसमें सवि और दुर्वा की टीम पार्टिसिपेट करती है। दुर्वा चीटिंग भी करती है। वहीं सुरेखा ने ईशा को कॉलेज आने से मना कर दिया और उसे खूब बेइज्जत भी किया। फिर ईशा के खिलाफ ईशान के कान भी भरे।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि सारा से टकराती है और वो पूछती है कि वो घबराई हुई क्यों है लेकिन सारा बिना कुछ बोले वहां से चली जाती है। लेकिन जब सवि अपने ग्राफिटी रूम में वापस आती है तो उसकी टीम के लोग कहते हैं कि सारा तो यहां है और वो ग्राफिटी बना रही है। सवि को कुछ गड़बड़ लगती है और वो ईशान के पास जाती है सारा की कहानी बताने के लिए और कहती है कि दुर्वा की टीम में सारा की जगह कोई और पेंटिंग बना रहा है।
ईशान ग्राफिटी रूम पहुंचता है और दुर्वा की टीम से सारा को बुलाता है। लेकिन जब वो अपने मुंह से मास्क हटाती है तो वो सारा ही होती है। तो दुर्वा एक बार फिर से सवि को उल्टा सीधा सुनाती है। ईशान भी दुर्वा की तारीफ करता है और सारा की भी क्योंकि सब बोलते हैं कि सारा ने ही ग्राफिटी बनाई है तो ईशान सबको बुलाता है और कहता है कि सबके सब आज सारा से कुछ सीखेंगे। ईशान सारा से कहता है कि वो सबको ग्राफिटी बनाना सिखाए और ये सुनकर सारा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है, क्योंकि सारा ने वो ग्राफिटी बनाई ही नहीं होती है। ईशान बार-बार सारा को कहता है कि वो दोबारा ग्राफिटी बनाए लेकिन सारा मना कर देती है।
ज्यादा प्रेशर में आकर सारा सारा सच बता देत है और कहती है कि उसने ये ग्राफिटी नहीं बनाई है और उसने ये सब आयुष और दुर्वा के कहने पर किया था। ईशान गुस्से में दुर्वा की टीम को पूरे कॉम्पटीशन से डिस्क्वालिफाई कर देता है। दुर्वा की टीम के लोग ईशान से माफी मांगते हैं और सवि भी ईशान को उन लोगों को माफ करने को कहती है। तो ईशान उन्हें माफ तो कर देता है लेकिन ग्राफिटी कॉम्पटीशन से हटा देता है।
दुर्वा अपनी अक्का साहेब के पास जाकर कहती है कि उसके ईशान दादा अब सवि के ईशारों पर चलने वाले कठपुतली बन गए हैं। सवि के कहने पर ही ईशान ने दुर्वा की टीम को निकाल दिया और अब ग्राफिटी कॉम्पटीशन वो सवि जीत जाएगी और फिर फेस्ट के सारे कॉम्पटीशन वो एक-एक करके जीत जाएगी। फिर दुर्वा कहती है कि वो सवि को हरा कर ही रहेगी तो अक्का साहेब कहेगी वो भी सवि को जीतने नहीं देगी।
सुरेखा चोरी-छिपे सवि की पेंटिंग बिगाड़ने जाती है और ग्राफिटी देखकर हैरान रह जाती है कि कैसे कोई इतनी अच्छी ग्राफिटी बना सकता है और वो सवि की टीम की ग्राफिटी को बर्बाद करने के लिए उस पर ब्लैक पेंट कर देती है। ग्राफिटी के रिजल्ट की जब बात आती है तो सबकी ग्राफिटी देखी जाती है लेकिन जब सवि की ग्राफिटी की बारी आती है तो उसकी ग्राफिटी के साथ किसी ने छेड़खानी की होती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि की ग्राफिटी को जजेस रिजेक्ट कर देंगे। लेकिन सवि खुद को सही साबित करने की जुगत में लगी रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications