GHKKPM: रीवा की मां से पता चलेगा ईशान को बड़ा सच, सवि के लिए मौत बनकर आ रहा है समृद्ध

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सवि के प्ले की वजह से ईशान दुखी है और वो अपनी नजरों के सामने सवि को नहीं देखना चाहता। दूसरी तरफ सवि की बड़ी आजि सवि के लिए सत्कार समारोह रखना चाह रही हैं, जिसके लिए उन्होंने ईशान को भी बुलाया पर उसने मना कर दिया।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि शांतनु के सच बताने के बाद पूरा भोसले परिवार उसे खरी-खोटी सुनाएगा। शांतनु ईशान से कहता है कि वो एक इंटरव्यू के लिए लंदन चले जहां शांतनु और ईशान के साथ ईशा भी होगी। राव साहेब ईशान को ईशा के साथ जाने से मना कर देते हैं और ईशान भी मान जाता है।

दूसरी तरफ सवि अपनी मैम ईशा को समझाएगी कि ईशान की सोच में ही कमी है और इस वजह से वो कुछ सच-सच नहीं देख पा रहा है। यहां तक कि सवि ईशान को बेवकूफ तक कह देती है। सवि ईशा को बताती है कि उसकी बड़ी आजि उसके लिए सत्कार समारोह रख रही है और ये जानकर ईशा खुश हो जाती है। सवि ये भी कहती है कि अब वो अपनी आजि को दुख नहीं पहुंचाएगी।

सवि अपने गांव रामटेक पहुंच जाती है और सब लोग उसका स्वागत गर्मजोशी से करते हैं और उसके आजोबा सवि की आरती उतारते हैं और सभी घरवाले खुश हैं कि सवि घर पर है लेकिन घर के बाहर एक नई मुसीबत सवि का इंतजार कर रही है। समृद्ध अपने बाबा के साथ सवि से बदला लेने के लिए उतावला हो रखा है।

रीवा की मां ईशान को कॉल करके उल्टा सीधा सुनाती है और कहती है कि उसे मजा तो बहुत आ रहा होगा रीवा को दुखी देखकर। वो कहती है कि जो लड़की उसे छोड़कर चली गई थी आज वो ही लड़की नाक रगड़-रगड़कर उससे माफी मांग रही है तो उसे बड़ा अच्छा लग रहा होगा ये देखकर। रीवा की मां ईशान को बताएगी कि पिछली बार उन्होंने रीवा को कसम देकर और आत्महत्या करने की धमकी देकर उससे दूर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X