..................... GHKKPM Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 21 November surekha will plan to destroy savi isha - Hindi Filmibeat

GHKKPM: ईशा के खिलाफ सुरेखा भरेगी ईशान के कान, सवि की पेंटिंग को बर्बाद करेगी अक्का साहेब

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में आपने अब तक देखा कि सुरेखा यानी अक्का साहेब को लगता है सवि की वजह से ही उसके घरवाले अब उसे तवज्जो नहीं दे रहे हैं और दुर्वा भी अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए अमादा हो गई है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि ईशा को सुरेखा यानी अक्का साहेब ताने सुनाती है। कहती है वो सालों पहले शांतनु को बहला-फुसला कर भोसले हाउस में घुस गई थी, इस पर ईशा कहती है कि और उसने अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगाकर उसे बाहर निकलवा दिया था। तो इस पर सुरेखा कहती है कि उसने नहीं निकाला था, वो खुद गई थी अपनी सारी जिम्मेदारियों को पीछे छोड़कर। तो ईशा कहती है कि वो अपनी बेटी का फर्ज निभाने गई थी लेकिन जब वो वापस लौटी तो उसने भोसले मैंशन के दरवाजे उसके मुंह पर ही बंद कर दिए और उससे उसका परिवार और बच्चा छीन लिया। सुरेखा ये सब बातें सुनकर ईशा को ईशान के करीब जाने से रोक देती है और उसे वहां से भगा देती है।

कॉलेज में एक्टिविटीज होती है, जिसमें ईशा को बतौर जज इनवाइट किया गया होता है। ईशा सुरेखा को कहती है कि वो कॉलेज तो जरूर जाएगी क्योंकि उसे बुलाया गया है तो सुरेखा यह कहकर उसकी इन्विटेशन फाड़ देती है कि ये कॉलेज उसका है। ईशा कहती है कि एक दिन आएगा जब उसका बेटा उसके पास आएगा। ये कहकर ईशा वहां से वापस चली जाती है। सुरेखा कॉलेज के अंदर जाती है ईशान को कहती है कि ईशा की तबीयत खराब हो गई है, इसलिए वो इस फेस्ट में नहीं आ पाएगी।

सुरेखा ईशान को उसकी ही मां ईशा के खिलाफ भड़काएगी और कहेगी कि नौटंकी करना ईशा की पुरानी आदत है। वो कहती है कि उसने ईशान के भेजे ड्राइवर को वापस भेज दिया क्योंकि वो इस फेस्ट में हिस्सा नहीं लेना चाहती थी क्योंकि ये फेस्ट भोसले कॉलेज का है और भोसले परिवार से वो नफरत करती है।

ईशान सवि के पास जाता है उसके कॉम्पटीशन के बारे में पूछने के लिए तो सवि उसके ऊपर गिर जाती है और दोनों बीती बातों को याद करने लग जाते हैं। वहीं दुर्वा दोनों का वीडियो सुरेखा को दिखाती है और सुरेखा उन दोनों को करीब देखकर गुस्से में आ जाती है और कहती है कि सवि की अक्ल ठिकाने लगाएगी। सवि के पास ग्राफिटी बनाने के लिए ब्लू रंग खत्म हो जाएगा और वो स्टोर रूम से ब्लू रंग लेने जाएगी तो उसकी आंखों के सामने सारा आ जाएगी, जो दुर्वा की टीम का हिस्सा थी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि सारा के बारे में ईशान को बता देगी। दूसरी तरफ, सुरेखा सवि की ग्राफिटी की बर्बाद कर देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X