GHKKPM: सवि के सम्मान समारोह में पहुंचेगा ईशान, रीवा को मिल जाएगा अपने सपनों का राजकुमार

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सवि के प्ले और ईशा और सवि की बातें सुनकर ईशान आहत है। सच्चाई सामने आते ही हर जगह पर भोसले परिवार की थू-थू हो रही है लेकिन ईशान है कि अब भी अपनी अक्का साहेब का ही साथ दे रहा है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि को दस दिन के लिए अपने गांव जाना है। बड़ी आजि और विनायक ईशान के कैबिन में पहुंच जाते हैं। सवि भागकर ईशान के केबिन में जाती है लेकिन उसे बाहर ही रोक लेते हैं। लेकिन सवि जबरदस्ती अंदर घुस जाती है और अपनी आजि से पूछती है कि वो यहां पर क्या कर रही हैं तो भवानी आजि कहती हैं कि वो सवि का इतना बड़ा सत्कार करने जा रही है और इसी सत्कार में वो ईशान को बुलाने आई है। ईशान कहता है कि सवि इस सत्कार के लायक भी नहीं हैं।

बड़ी आजि कहती हैं कि उन्होंने अपनी पोती सवि के साथ कभी कुछ अच्छा नहीं किया। लेकिन इसने अपनी शादी से भागकर, खुद को बचाकर बहुत बड़ा काम किया है। इसी बहादुरी के लिए वो उसे सम्मानित करना चाहती हैं। आजि कहती हैं कि ईशान भी आए क्योंकि वो उनका भी सत्कार करना चाहते हैं लेकिन ईशान आने से मना कर देता है। फिर भी बड़ी आजि उसके टेबल पर इनविटेशन कार्ड छोड़कर चली जाती हैं।

वहीं, दूसरी तरफ रीवा को अमेरिका से असिस्टेंट प्रोफेसर का ऑफर आया है और ये बात सुनकर ईशान हैरान रह जाता है। ईशान अपने दोस्त से कहता है कि उसे रीवा को कॉलेज से निकालना था लेकिन अब वो खुद कॉलेज छोड़कर क्यों जा रही है। रीवा कॉलेज छोड़कर जाने की बात से इनकार कर देती है। लेकिन वो इस चीज को लेकर खुश हो जाती है कि ईशान को उसके जाने की बात से फर्क पड़ा है।

सवि अपनी ईशा मैम के पास जाती है और उनसे माफी मांगने की कोशिश करती है। लेकिन ईशा सवि से पूछती है कि वो कैसी है तो सवि इमोशनल हो जाती है क्योंकि वो पहली इंसान हैं, जिसने उससे उसका हाल पूछा। सवि कहती है कि उसने क्या गलत किया? उसने तो सिर्फ सच ही बोला। सवि ईशा से कहती है कि सच जानने के बावजूद ईशान को सच नजर नहीं आया तो प्रॉब्लम ईशान में है।

उधर ईशान को पता लग जाता है कि सवि को उसके और उसकी मां का सच ईशा ने नहीं बल्कि उसके बाबा ने बताया है। लेकिन वो आज भी अपनी अक्का साहेब को ही बड़ी मां मानता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि ईशान सवि के सत्कार समारोह में जाता है और दूसरी तरफ रीवा सवि को फोन करके बोलती है कि उसकी शादी तय हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X