..................... GHKKPM Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 20 December Samruddha will be out of jail - Hindi Filmibeat

GHKKPM: सवि के लिए फिर से मुसीबत बनकर आएगा समृद्ध, चव्हाण परिवार की जान का बनेगा दुश्मन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सवि के प्ले और ईशा और सवि की बातें सुनकर ईशान आहत है। सच्चाई सामने आते ही हर जगह पर भोसले परिवार की थू-थू हो रही है लेकिन ईशान है कि अब भी अपनी अक्का साहेब का ही साथ दे रहा है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि ईशान जानता है कि अक्का साहेब ने कुछ नहीं खाया है इसलिए वो उसे बिस्किट खिलाकर पानी पिलाएगा ताकि वो दवाई खा सकें और ये सब मीडिया के कैमरों के सामने होगा। ईशान मीडिया के सामने जाता है और कहता है कि उनका भोसले इंस्टीट्यूट लड़कियों को आगे बढ़ाने के बारे में हमेशा सोचता है और उनके कॉलेज से लड़कियां पढ़-लिखकर आगे गई हैं और कॉलेज का नाम रोशन किया है। एक लड़की की काल्पनिक कहानी से वो लोग अपनी धारणाएं ना बनाएं। ईशान सभी मीडियावालों को वहां से रवाना कर देता है।

राव साहेब ईशान की तारीफ करेंगे और कहेंगे कि आजकल के बच्चों को उससे सीखना चाहिए कि परिवार को कैसे जोड़कर रखना चाहिए। ईशान जल्दी से कॉलेज पहुंचता है और रीवा उसके पास आकर बार-बार माफी मांगने की कोशिश करती है। लेकिन ईशान उसे माफ नहीं करता है। रीवा कहती है कि अब वो ईशान का पीछा नहीं करेगी क्योंकि उसकी हरकतों की वजह से ईशान को बहुत तकलीफ पहुंच रही है। वो उसका आखिरी सांस तक इंतजार करेगी।

ईशान के कैबिन में सवि पहुंचती है। लेकिन ईशान उसे देखकर उसे अपने कैबिन से धक्के मारकर निकालने लगता है। ईशान कहता है कि वो उसकी निजी जिंदगी में टांग क्यों अड़ा रही है। ईशान सिक्योरिटी को बुलवाता है और सवि को वहां से चले जाने के लिए कहता है। सवि से मिलने के लिए उसकी बड़ी आजि यानी भवानी आई हैं जो सवि से माफी मांगती हैं क्योंकि उन्हें सवि के बारे में सबकुछ पता लग गया है कि उसने कितना संघर्ष किया है। वो कहती हैं कि सवि ने अपनी शादी से भागकर समृद्ध जैसे दरिंदे से शादी ना करके कुछ गलत नहीं किया है।

दूसरी तरफ समृ्द्ध की रिहाई हो गई है, जो सवि के लिए मुसीबत बनकर आ रहा है। वो किसी भी सूरत में सवि से बदला लेना चाहता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि की आजि सवि की सत्कार करना चाहती है और इसके लिए वो ईशान को भी इनवाइट करती है लेकिन ईशान आने से मना कर देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X