GHKKPM: सच्चाई सामने आने के बाद सवि से बदला लेने को तैयार दुर्वा, अक्का साहेब भी लेगी अपनी बेइज्जती का बदला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सवि को ईशान के घरवालों ने बहुत बेइज्जत किया लेकिन फिर भी उसने सच का साथ नहीं छोड़ा और समृद्ध और उसके परिवार वालों का पर्दाफाश कर दिया। ईशान के घरवालों ने बाद में सवि से माफी मांगी।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि ईशान दुर्वा को उस शॉक से निकालने की कोशिश करेगा, जो उसे समृद्ध के धोखे की वजह से लगा है। लेकिन दुर्वा सबको खुद से दूर कर देती है और ईशान को कहती है कि उसकी हालत का जिम्मेदार वो ही है। ईशान उसकी आंखें खोलने की कोशिश करता लेकिन वो ईशान को कोई भी बात मानने को तैयार नहीं होती उल्टे सवि को अपना दुश्मन करार दे देती है। दुर्वा कहती है कि समृद्ध झूठा नहीं है, उससे गलतियां हुई होंगी लेकिन अब वो सुधर चुका था। दुर्वा कहती है कि सवि और ईशान ने मिलकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है।

ईशान सवि की तारीफ करता है कि उसने सच का साथ देने के लिए बहुत मेहनत की। दूसरी तरफ सवि इस बात को लेकर खुश होती है कि ईशान ने उससे बिना सवाल किए उसके साथ खड़े रहे। वहीं अक्का साहेब को इस बात से झटका लगता है कि उनका लिया फैसला गलत निकला और सभी घरवाले उसके खिलाफ हो गए।

समृद्ध और उसके बाबा की जेल में पिटाई हो रही होती है और समृद्ध इसका बदला सवि से लेने का मन बनाता है। वहीं दुर्वा रोती है तो अक्का साहेब उसे समझाने की कोशिश करती है। लेकिन दुर्वा के सोच की गाड़ी कहीं और ही चल पड़ती है। वो कहती है कि वो सवि को नहीं छोड़ेगी और कॉलेज में उसका जीना हराम कर देगी। ये बात सुनकर अक्का साहेब उसका साथ देने की बात कहती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि भोसले कॉलेज में ईशा को बतौर जज बुलाया जाएगा और ये काम खुद दुर्वा के पिता निशिकांत करेगा। ये बात सुनकर अक्का साहेब और राव साहेब के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X