GHKKPM: सच्चाई सामने आने के बाद भी ईशान के सिर से नहीं उतरा अक्का साहेब का भूत, सबके सामने किया ये काम

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सवि को ईशा और ईशान के रिश्ते का सच अपने प्ले के जरिए दिखाती है। ये सब देखकर हर कोई दंग रह जाता है। भोसले परिवार का सच सामने आ तो जाता है लेकिन सवि से सब के सब नाराज हो जाते हैं।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सच्चाई बाहर आने के बाद ईशा शहर छोड़कर जा रही होती है। शांतनु उसे रोकता है और समझाने की कोशिश करता है कि ईशान का गुस्सा जब शांत होगा तो वो समझ जाएगा कि उसके लिए क्या सही है और क्या गलत। दूसरी तरफ सवि परेशान है कि माइक ऑन होने की वजह से सबकुछ बर्बाद हो गया और सब उसके खिलाफ हो गए हैं। सवि ईशान से सवाल पूछने के लिए जा रही होती है कि उसकी ताई रोक लेती है और कहती है ईशान और ईशा को थोड़ा टाइम दें, क्योंकि वो दोनों अभी सदमे में हैं।
दूसरी तरफ भोसले परिवार का नाम बदनाम हो रहा है और लोग बार-बार राव साहेब और निशिकांत को फोन कर-करके उल्टा-सीधा सुना रहे हैं। कॉलेज में भी सब भोसले परिवार को ताने दे रहे हैं। दुर्वा भी अपने परिवार को सवि के खिलाफ भड़काती है। वहीं, ईशान का इंतजार करते- करते सुरेखा बेहोश हो जाती है, जब वो होश में आती है तो फिर से ईशान का इंतजार करने लग जाती है और अपने पति से पूछती है कि ईशान उसे छोड़कर तो नहीं जाएगा? सुरेखा दहलीज पर बैठी-बैठी बस ईशान का इंतजार करती रहती है।
ईशान घर पर आता है और सुरेखा को हाथ पकड़कर ले जाता है और मीडिया वालों के सामने कहता है कि ये उसकी बड़ी आई हैं और उन्होंने ईशान को सगी मां से भी ज्यादा प्यार किया है। वो आज जो कुछ भी है, सब कुछ उन्हीं की वजह से ही है। वो मीडिया वालों के सामने ही अपनी अक्का साहेब यानी सुरेखा को बिस्किट खिलाकर पानी पिलाता है।


Click it and Unblock the Notifications