GHKKPM: ईशान की जिंदगी का कच्चा-चिट्ठा खोलकर रख देगी सवि, गुस्से में सवि को थप्पड़ मारेंगी अक्का साहेब

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सवि को ईशा और ईशान के रिश्ते का सच अपने प्ले के जरिए दिखाती है। ये सब देखकर हर कोई दंग रह जाता है। वहीं ईशा सवि को डांटती है और वो सारी बातें माइक से हर किसी को सुनाई दे जाती हैं।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सबको पता लग जाएगा कि भोसले परिवार के लोग अपने घर की औरतों को बाहर काम नहीं करने देते और इसी वजह से ईशा को घर छोड़ना पड़ा। तभी रीवा वहां पर आती है और वो सवि का माइक तोड़ देती है और कहती है कि सबने उन दोनों की बातें सुन ली है, ईशान ने भी। रीवा सवि को डांटती है कि उसने अपने पर्सनल मोटिव के लिए उसे क्यों घसीट लिया।
सवि ईशान के पास जाती है लेकिन ईशान सवि की बात सुने बिना उसे खूब सुनाता है। सवि उसके सामने अपना पक्ष रखने की कोशिश करती है। तभी वहां पर सुरेखा यानी अक्का साहेब आ जाती हैं और सवि को याद दिलाने लग जाती है कि ईशान ने उस पर कितने एहसान किए हैं। अगर ईशान ना होता तो वो दो वक्त की रोटी तक नहीं खा पाती। उसके आजोबा की जान भी ईशान ने ही बचाई।
वो कहती हैं कि भोसले परिवार को बदनाम करने से पहले एक बार उसका भी पक्ष जान लेती। वो कहती हैं कि मैं अपने ईशान से बहुत प्यार हूं। वो चिल्ला-चिल्लाकर कहती हैं ईशान उनका बेटा है ईशा का नहीं। सवि कहती है कि ईशान उनका नहीं ईशा मैम का बेटा है और ये सुनकर सुरेखा सवि को थप्पड़ मार देती है लेकिन ईशान कुछ नहीं कहता उल्टे वो सवि को धक्का देकर वहां से चला जाता है। सुरेखा कहती है कि वो सवि को बर्बाद कर देगी और उसके सपनों को तोड़कर रख देगी।
सुरेखा को चक्कर आने लगेंगे और फिर राव साहेब आकर उन्हें संभालेंगे और वो सवि पर चिल्ला-चिल्लाकर गुस्सा करेंगे कि सवि ने उनके परिवार की इज्जत की धज्जियां उड़ा दी। भोसले परिवार बाहर निकलता है तो पूरा प्रेस उनके पीछे पड़ जाता है। ईशा शहर छोड़कर जाने की तैयारी करती है और शांतनु उसे रोकता है और उसे ईशान का वास्ता दिया। ईशान परेशान होता है और उसके दिमाग में सवि के प्ले की बातें घूम रही होती हैं और वो काफी परेशान हो रहा है।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि ईशान से मिलने आएगी और फिर ईशान उसे अपने केबिन से बाहर निकालेगा और कहेगा कि अगर सवि उसके केबिन के आसपास भी नजर आई तो उसे सीधा पुलिस के हवाले कर दिया जाए।


Click it and Unblock the Notifications