GHKKPM: सच बताने के बावजूद सवि को गलत ठहराएंगे ईशान के घरवाले, धक्के मारकर घर से निकालेंगे बाहर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि ईशान की बहन दुर्वा की सगाई उसी शख्स से होने वाली थी, जिसके साथ सवि की शादी तय हुई थी। सवि ने उस लड़के की पोल पट्टी सबके सामने खोलकर रख दी लेकिन ईशान के घरवाले सवि की कोई बात मानने को राजी ही नहीं थे।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि ईशान के घरवालों के ऊपर पार्टी में मौजूद लोग उंगली उठाएंगे। सवि दुर्वा के मंगेतर की सच्चाई बाहर लाने के लिए बार-बार ईशा को फोन करेगी। अंत में ईशा फोन उठा लेगी और सवि उससे कहेगी कि उसके पास समृद्ध के खिलाफ जो भी सबूत हैं, वो तुरंत दे दे क्योंकि वो भोसले परिवार को बेवकूफ बना रहा है।

ईशा कहती है कि वो सबूत चेक करके दे रही है तभी समृद्ध एक बार फिर से सवि पर उंगली उठाएगा कि उसके पास कुछ भी नहीं है वो बहाना बना रही है। ईशान कहता है कि वो अपने परिवार के खिलाफ जाकर उसका साथ दे रहा है। अगर उसका इल्जाम झूठा निकला तो भोसले खानदान की नाक कट जाएगी और अगर उसके लगाए इल्जाम ठीक होते हैं तो वो अपनी जिंदगी उसके नाम कर देगा।

ईशान के घरवाले उल्टे सवि पर ही इल्जाम लगाने लग जाते हैं और कहते हैं कि ईशा ने ही इसे पट्टी पढ़ाकर भेजा है। सब लोग सवि को ही ताना मारने लग जाते हैं। हरिणी ताई भी कहने लग जाती है कि उसने कहा था कि हमारी बात पर कोई यकीन नहीं करेगा। ईशा ने समृद्ध के खिलाफ फोटोज भेजी जिसमें वो किसी और महिला के साथ नजर आ रहा था। तो इस फोटो को देखकर समृद्ध कहता है कि ये एडिट की गई फोटोज हैं और दुर्वा के पिता भी समृद्ध की ही बात मानता है। दुर्वा भी कहती है कि सवि उसकी खुशी से जलती है और इसलिए ये सब कर रही है।

समृद्ध मनगढ़ंत कहानी बताता है तो दुर्वा के पापा सवि को घर से बाहर निकाल देते हैं। लेकिन फिर भी सवि समृ्द्ध के खिलाफ सबूत दिखाने से पीछे नहीं हटती। लेकिन फिर भी कोई उसकी बात नहीं मानता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि पुलिसवाले आकर ही समृद्ध की असलियत बताएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X