GHKKPM: हरिणी की इज्जत को तार-तार करेगी अक्का साहेब, सवि और ईशान का साथ में खुलेगा व्रत

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में आपने अब तक देखा कि सवि और उसकी हरिणी ताई ईशान के घर में पहुंचते हैं जहां दुर्वा की सगाई होने वाली है। सभी घरवाले सवि को घर में देखर परेशान हो जाते हैं और ईशान सबको संभालने की कोशिश करता है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि ईशान की अक्का साहेब सुरेखा हरिणी को बातों ही बातों में ताना देने की कोशिश करेगी। लेकिन सवि बातों को इग्नोर कर देती है और प्रोग्राम शुरू होता है। लेकिन हरिणी काफी घबराई हुई होती है लेकिन सवि के समझाने पर हरिणी गाना गाने लग जाती है।

निशिकांत के पास शांतनु का फोन आता है और वो कहते हैं कि वो सगाई में नहीं आ पाएंगे क्योंकि ईशा की तबीयत बहुत खराब है। सुरेखा कहेगी कि ईशा ने बहाने से शांतनु को रोक लिया है ताकि वो दुर्वा की सगाई में ना आ सके। सुरेखा सवि के सामने ईशान को कहेगी कि उसे देखने लड़की वाले आए हैं। तो सवि ईशान को छेड़ेगी, जिस पर ईशान कहेगा कि वो शादी नहीं करना चाहता लेकिन अक्का साहेब का दिल रखने के लिए उसने लड़की वालों को आने दिया।

अक्का साहेब लड़की को पसंद कर लेती है। लेकिन ईशान को लड़की से थोड़ी दिक्कत होती है। खोजागिरी की पूजा में व्रत खोलते समय कपल को साथ में व्रत खोलना होता है लेकिन अक्का साहेब ईशान और उस लड़की को जबरदस्ती फंक्शन में हिस्सा लेने के लिए कहती है लेकिन तभी लड़की की ड्रेस पर वेटर कुछ गिरा देता है। सवि उस लड़की की ड्रेस साफ कर रही होती है लेकिन वो लड़की सवि को धक्का दे देती है और फिर सवि का व्रत ईशान का चेहरा देखकर खुल जाता है।

अक्का साहेब सवि के पास आती है और कहती है ईशान के लिए जो लड़की पसंद की है, वो काफी अमीर है। उसका लहंगा 4-5 लाख का होगा और इतने में तो सवि जैसे लोगों का पूरा साल ही निकल जाता होगा। वो कहती हैं कि रिश्ता बराबरी वालों में होता है। सवि वहां से चली जाती है और सुरेखा निशिकांत को बुलाकर वहां से भगाने की बात कहती है।

हरिणी सुरेखा के पास जाती है और पूछती है कि प्रोग्राम ठीक था या नहीं। तो इस पर सुरेखा कहती है कि हम हर साल अच्छे सिंगर को बुलाते हैं लेकिन इस बार ईशान के कहने पर उन्होंने हरिणी जैसी नौसिखिया को बुला लिया और उसे इतना बड़ा मंच दे दिया परफॉर्म करने के लिए। हर कोई चाहता है कि उसे बड़ा मंच मिले परफॉर्म करने के लिए लेकिन हर किसी की किस्मत में कहां मिलता है इतना बड़ा मौका।

सुरेखा कहती है कि ईशान सवि पर बहुत मेहरबान है और उसी मेहरबानी की वजह से ही हरिणी को गाना गाने का मौका मिला। सुरेखा कहती है कि ज्यादा सपने मत सजाना क्योंकि अगले साल वो किसी और सिंगर को ही बुलाएंगे। सुरेखा और निशिकांत मिलकर हरिणी को काफी नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन ईशान सवि से कहता है कि वो चाहता है कि हर साल उसके घर में हरिणी ही गाना गाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X