GHKKPM: ईशा और ईशान को करीब लाने के लिए सवि लेगी प्ले का सहारा, फिर कुरेदेगी पुराने जख्म

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सवि को ईशा और ईशान के रिश्ते का सच पता चलता है। सवि ईशा और ईशान को करीब लाने की जुगत में जुट जाती है और वो रीवा की मदद लेना चाहती है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि रीवा के घर पर है और वो उससे पछती है कि रीवा से भोसले परिवार को क्या दिक्कत है। रीवा असली कारण नहीं बताती है और बातें गोल-मोल कर देती है। सवि वहां से चली जाती है। उधर ईशान बहुत खुश होता है क्योंकि उसके कॉलेज को बेस्ट कॉलेज की उपाधि मिल गई है। सवि ईशान के पास अपने प्ले की कहानी लेकर जाती है। लेकिन वो पढ़ नहीं पाता है।
सवि अपने प्ले की एक कॉपी रीवा को भी भेजती है, जो उसे बहुत पसंद आती है। रीवा कहती है कि उसे भी उनकी रिहर्सल का हिस्सा बनना है। सवि प्ले में मां का रोल निभाने के लिए कहती है और वो रीवा को बड़ी मां का रोल निभाने के लिए कहती है। कॉलेज में एक पार्टी होती है, जिसमें ईशा को भी इन्विटेशन जाता है लेकिन ईशा पार्टी में जाने से मना कर देती है क्योंकि वो दोबारा अपने बेटे की आंखों में अपने लिए नफरत नहीं देख सकती। सवि ईशा से कहेगी कि वो पार्टी में जरूर आए क्योंकि वो अपना प्ले ईशा को डेडिकेट करना चाहती है। सवि ईशा को अपनी कसम दे देती है, प्ले में आने के लिए औऱ पार्टी को अटेंड करने के लिए।


Click it and Unblock the Notifications