GHKKPM: सवि को पता लगेगा ईशा और ईशान के रिश्ते का सच, अब इस तरीके से दुनिया के सामने लाएगी सच्चाई

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि रीवा कॉलेज में जॉब पाने के बाद ईशान के करीब आने की कोशिश कर रही है और उसने ईशान के नाम का टैटू भी बनवा लिया है। उधर सवि के आजोबा की तबीयत ठीक करवाने में ईशान कामयाब होता है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि ईशा को समझाने की कोशिश करती है और उनका मूड ठीक करने की कोशिश करती है। सवि कहती है कि एक दिन ईशान उनके पास आएगा और कभी उनसे दूर नहीं जाएगा। लेकिन ईशा का दिल टूट चुका है और वो कहती है कि ऐसा कभी नहीं होगा कि ईशान उसके पास आएगा। वो सवि और शांतनु को उसे अकेला छोड़ने की बात कहती है।
सवि ईशा और ईशान के रिश्ते के बारे में जानने की कोशिश करती है। वो शांतनु से पूछती है कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि ईशा मैम ईशान को छोड़कर चली गईं। शांतनु पहले तो बताने से मना करता है। लेकिन सवि बार-बार उन पर दबाव बनाती है और फिर वो सवि को सबकुछ बता देंगे। सवि कहती है कि ईशान को सच जानने का अधिकार है। क्योंकि इन सबमें ना तो ईशा की गलती है और ना ही ईशान की।
सवि अगले दिन ईशान को आजोबा के ऑपरेशन में मदद करने की बात को लेकर थैंक्यू बोलती है। तभी वहां पर रीवा भी आ जाती है और वो ईशान का झूठा लड्डू खा लेती है। वहीं दूसरी तरफ शांतनु ईशान को कहते हैं कि उन्हें उससे कोई बात करनी है और वो शाम को किसी प्राइवेट जगह पर बैठकर उससे बात करना चाहते हैं। ईशान को पता लग जाता है कि वो उसे ईशा के पास ले जाना चाहते हैं। लेकिन ईशान मना कर देता है। शांतनु और ईशान के बीच बहस हो रही होती है और इस बहस को सवि सुन लेती है। ईशान शांतनु से कहता है कि वो बाबा होने का फर्ज नहीं निभा रहे हैं। ईशान शांतनु पर गुस्सा होकर चला जाता है।
सवि कांउसलिंग के बारे में पता लगाने के लिए रीवा के पास जाती है और रीवा उसे अपने घर लेकर चली जाती है। सवि उससे पूछती है कि किसी की काउंसलिंग कैसे की जाए, जब वो खुद अपनी काउंसलिंग नहीं करवाना चाहता हो। तो रीवा उसे तरीके बताती है कि कैसे किसी इंसान को एहसास दिलाएं कि वो ट्रॉमा से गुजर रहा है। सवि को इन सबसे आइडिया आता है कि वो अपने प्ले के जरिए ईशान की यादों को फिर से दोहराएगी।


Click it and Unblock the Notifications