GHKKPM: ईशान के घरवालों ने हरिणी को बेइज्जत करने का बनाया प्लान, सवि बचा पाएगी अपनी बहन को इस जाल से?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सवि को लगता है कि ईशान ने उसके बर्थडे की पार्टी उसे तरस खा कर दी है। दूसरी तरफ ईशान के घरवालों को लग रहा है कि ईशान और सवि के बीच कुछ चल रहा है और अब वो सच जानना चाह रहे हैं।
आज के एपिसोज में आप देखेंगे के सुरेखा अपने पति बताएगी कि उसने हरिणी को अपने घर में आने की इजाजत इसलिए दी ताकि वो सवि को यह एहसास दिला सके कि उसकी ईशान के घरवालों के सामने कोई औकात नहीं है। दुर्वा के पिता पूछते हैं कि इस प्लान से कहीं दुर्वा के रिश्ते पर तो असर नहीं पड़ेगा? तो सुरेखा कहेगी कि उसने दुर्वा के होने वाले परिवार को सगाई के मुहूर्त में आने को कहा है और इससे पहले वो संगीत में ही हरिणी को उसकी औकात याद दिला देगी।
ईशान हरिणी से मिलने उसके घर जाता है और उसे अपने घर पर प्रोग्राम में गाना गाने के लिए बुलाता है। हरिणी पहले मना करती है लेकिन बाद में ईशान कहता है कि संतोष सर ने ही उसे यहां पर हरिणी के पास भेजा है। हरिणी कहती है कि वो और संतोष पहले दोस्त थे लेकिन अब नहीं हैं। सवि को पता चला कि ईशान हरिणी के पास गया था तो सवि अपनी ताई के पास फोन करती है और हरिणी उससे पूछती है कि वो क्या वो ईशान के घर में गाना गाने जाए या नहीं। तो सवि हरिणी को ईशान के घर जाने से मना कर देती है।
ईशान सवि को बुलाता है और कहता है कि वो किसी की जिंदगी में दखलंदाजी नहीं करना चाहता है लेकिन अगर उसकी वजह से सवि को किसी बात का बुरा लगा है तो वो उसके लिए माफी मांगना चाहता है। वो सवि को मनाने की कोशिश करता है कि वो हरिणी को गाना गाने से ना रोके। इस पर सवि कहती है कि वो एक बार खुद की बेइज्जती सह सकती है लेकिन अपनी बहन की नहीं। ईशान कहता है कि उसने सवि की बर्थडे पार्टी किसी चैरिटी की वजह से नहीं, बल्कि वो उसका बर्थडे मनाना चाहता था।
सवि कहती है कि हरिणी ने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ देखा है और उसे लगता है कि ईशान के घरवाले हरिणी की बेइज्जती करेंगे तो इस पर ईशान उसे वादा देता है कि हरिणी पूरे सम्मान से उसके घर जाएगी और परफॉर्म करेगी और उसके घरवाले उसे कुछ भी नहीं बोलेंगे। सवि हरिणी को गाना गाने की परमिशन दे देती है लेकिन साथ में कहती है कि वो ईशान पहले गारंटी ले कि हरिणी की कोई भी बेइज्जती नहीं करेगा और ईशान भी वादा दे देता है।
सवि हरिणी के पास जाती है और गाना गाने के लिए कहती है तो हरिणी को अपने बीते दिन याद आ जाते हैं और वो बेहोश हो जाती है। हरिणी कहती है कि वो परफॉर्म नहीं कर पाएगी क्योंकि उसका पति वहां आकर उसे मार सकता है लेकिन सवि कहती है कि हरिणी को अपने डर से लड़ना पड़ेगा। हरिणी कहेगी कि वो भी सवि के साथ फंक्शन में आए। आने वाले एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाले हैं क्योंकि एक बार फिर से ईशान की जिंदगी में रीवा की एंट्री होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications