GHKKPM: सवि की आजि करेंगी ईशा की तारीफ तो भड़क जाएगा ईशान, सबके सामने ईशा को मां मानने से करेगा इनकार

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि रीवा कॉलेज में जॉब पाने के बाद ईशान के करीब आने की कोशिश कर रही है और उसने ईशान के नाम का टैटू भी बनवा लिया है। उधर सवि के आजोबा की तबीयत ठीक करवाने में ईशान कामयाब होता है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि भवानी आजि ईशान के बारे में पूछती है और कहती है कि वो उसकी इतनी मदद क्यों कर रहा है। इस पर सवि कहती है कि उसके ईशान सर ने उसकी बहुत मदद की है। तो आजि पूछती है कि वो सिर्फ तेरी मदद क्यों कर रहा है तो सवि कहती है कि वो सबकी मदद करते हैं। लेकिन आजि कहती है कि जब कोई जवान लड़का किसी जवान लड़की की मदद करेगा तो सवाल उठेंगे। सवि बातों-बातों में यह भी बता देती है कि ईशान ईशा का बेटा है। बड़ी आजि सवि का शुक्रिया अदा करती है। ये सुनकर सवि हैरान रह जाती है। बड़ी आजि कहती हैं कि उन्हें फक्र है सवि पर कि उन्होंने उसकी अच्छी परवरिश की है और वो सवि को विनायक से ज्यादा जिम्मेदार कहती हैं।

विनायक को बुरा लगेगा कि आजोबा की तबीयत खराब होने पर वो स्वार्थी हो गया था और वो खाना नहीं खाएगा लेकिन सवि उसे समझाती है कि सबने पूरी मेहनत की है तभी आजोब की तबीयत ठीक हुई है। सवि से मिलने के लिए ईशा और शांतनु वहां आ जाते हैं और ईशा कहती हैं कि उसने आजोबा के बारे में पहले क्यों नहीं बताया। बड़ी आजि जाकर ईशा से माफी मांगती है क्योंकि उन्होंने सालों पहले उन्हें कई बातें सुनाई थी, खरी-खोटी सुनाई थी लेकिन आज उनके बेटे की वजह से ही निनाद की जान बच पाई है।

सवि की आजि यानी भवानी ईशा से कहती हैं कि उन्होंने अपने बेटे को बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं। इसलिए तो उसने सवि की इतनी मदद की। लेकिन ईशा को इस बात का बुरा लगता है कि उसने अपने बेट को तो पाला ही नहीं। तभी वहां पर ईशान आ जाता है और कहता है कि उसे उसकी अपनी मां ने नहीं बल्कि उसकी अक्का साहेब ने पाला है। ईशान कहता है कि उसकी अक्का साहेब ही उसकी आई है ईशा नहीं क्योंकि वो तो उसे बचपन में ही छोड़कर चली गई थीं।

ईशा का बर्थडे होता है और सवि उसके लिए केक लेकर जाती है। लेकिन ईशा किसी से बात नहीं करती है। वो इस बात से दुखी है कि ईशान उसे अपनी मां तक नहीं मानता। ईशा कहती है कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई। उसे अपने बेटे को छोड़कर नहीं जाना चाहिए था। ईशा को इस तरह दुखी देखकर सवि का मन भी दुखी हो जाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X