GHKKPM Spoiler Alert: मसीहा बनकर सई की जान बचाएगा विराट, लाचारी में दोनों की आशिकी देखने पर मजबूर होगा सत्या

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में आपने अबतक देखा कि विराट सई से दूर रहने का फैसला करता है ताकि उसकी जिंदगी सत्या के साथ अच्छे से बीत सके। लेकिन सवि अपने बाबा विराट को घर पर बुलाती है और वो ना चाहते हुए भी आने का तय करता है।
सई विराट को फिर साथ देखेगा सत्या
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि के लिए विराट पतंग और मांझा लेकर आता है। फिर सवि कहती है अपने बाबा से कि वो उसे थोड़ा सिखा दें कि कैसे पतंग को उड़ाया जाता है। सवि के खिलखिलाने की आवाज सुनकर सई बाहर आती है तो देखती है कि विराट सामने होता है, जिसे देखकर सई खुश हो जाती है। फिर सवि विराट और सई मिलकर पतंग उड़ाने लग जाते हैं। तभी सत्या भी बाहर आ जाता है और विराट उसे देखकर कहता है कि वो सवि को पतंग और मांझा देने आया था और अब वो जा ही रहा है। सवि कहती है कि सत्या की तबीयत ठीक नहीं थी और इसी वजह से उसने उसे डिस्टर्ब नहीं किया।
गड्ढे में गिरेगी सई
सई मांझा लेने जाती है तो गड्ढे के अंदर गिर जाती है। सई को बचाने के चक्कर में सत्या भी गिरने ही वाला होता है कि विराट उसे बचा लेता है। विराट सई को भी गड्ढे से बाहर निकाल लेता है। सई और विराट को साथ में देखकर सत्या जलभुन जाता है। विराट वहां से चला जाता है। सई को पता चलता है कि विराट ने अपने आई-बाबा को सई से इलाज ना करवाने की हिदायत दी है, ताकि सई और सत्या के बीच कोई परेशानी ना आए।
सई को विराट के पास जाने को कहेगा सत्या
सत्या को इस बात पर गुस्सा आएगा कि वो सई को बचा नहीं सका। सई सत्या को समझाने की कोशिश करती है लेकिन सत्या कहता है कि उसे यह बात तो समझ आ गई है कि उसे पूरी जिंदगी व्हील चेयर पर ही गुजारनी होगी। सत्या सई से पूछेगा कि क्या वो विराट के पास वापस जाना चाहती है। सत्या कहेगा कि अगर वो अब भी विराट से प्यार करती है और उसके पास वापस जाना चाहती है तो वो जा सकती है। सत्या कहेगा कि वो ये शादी उस पर थोपना नहीं चाहता। सत्या कहेगा कि वो सई पर बोझ नहीं बनना चाहता है और वो खुद को संभाल सकता है। सई कहेगी कि वो अपने और सत्या के रिश्ते को पूरी सच्चाई से निभा रही है और वो कभी अपनी जिम्मेदारियों और फर्ज से भाग नहीं सकती।
सत्या को लेकर जर्मनी जाएगी सई
सत्या कहेगा कि सई ने एक बार भी नहीं बोला कि वो विराट के पास वापस नहीं जाना चाहती। तो क्या वो उसकी हालत पर तरस खाकर रुकी है? क्या वो वाकई शादी को दिल से निभाना चाहती है? या फिर एक डॉक्टर होने का फर्ज उसे यहां पर रोके हुए है। सई सत्या को ठीक करने के लिए जर्मनी के एक डॉक्टर का नंबर लेती है।


Click it and Unblock the Notifications