GHKKPM: ईशान को गले से लगा लेगी सवि, रीवा भी कर ईशान के सामने करेगी अपने प्यार का इजहार

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि रीवा कॉलेज में जॉब पाने के बाद ईशान के करीब आने की कोशिश कर रही है और उसने ईशान के नाम का टैटू भी बनवा लिया है। उधर सवि के आजोबा की तबीयत ठीक करने में ईशान कामयाब होता है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि ईशान के नाम का टैटू करवाकर रीवा खुशी के मारे झूम उठेगी और खुद से वादा करेगी कि वो प्रोबेशन के तीन महीने में ईशान का दिल जीत कर रहेगी और उसके साथ ही शादी करेगी। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर सवि के आजोबा को किसी और अस्पताल में एडमिट करवाने की बात कहते हैं। क्योंकि इस अस्पताल में सर्जरी नहीं हो पाएगी क्योंकि बेड ही उपलब्ध नहीं है। इस पर अश्विनी कहती हैं कि उनके पास पैसे नहीं है, वो अस्पताल का खर्चा क्या... डॉक्टर की फीस भी नहीं भर पाएंगे।
इस पर डॉक्टर कहता है कि वो ही सवि के आजोबा का ऑपरेशन करेंगे और अस्पताल के खर्चे की भी वो चिंता ना करें। ये सुनकर सभी चव्हाण परिवार के सदस्य खुश हो जाते हैं और डॉक्टर को धन्यवाद देने लग जाते हैं। इस पर डॉक्टर ने कहा कि वो उसे नहीं बल्कि ईशान को धन्यवाद कहें क्योंकि वो ही इस ऑपरेशन का खर्चा उठा रहे हैं।
रीवा के काउंसलिंग सेंटर के प्रपोजल से कॉलेज का स्टाफ बहुत खुश होता है और वो इस बारे में ईशान से जाकर बात करते हैं। रीवा ईशान के करीब आती है प्रपोजल के बारे में समझाने के लिए तो ईशान को बीती बातें याद आ जाती हैं। ईशान रीवा का हाथ पकड़ लेता है लेकिन फिर वो खुद को रोक लेता है। रीवा ईशान को बताती है कि वो उसके बिना नहीं रह सकती।
सवि के आजोबा का सफल ऑपरेशन हो जाता है और सवि ईशान को थैंक्यू बोलती है और उसे गले से लगा लेती है। ईशान बताता है कि उसने उसकी आजोबा की सर्जरी के लिए कोई पैसे खर्च नहीं किए हैं, उसने बस सही इंसान से कॉन्टैक्ट किया और फिर उसके आजोबा का ऑपरेशन हो गया। ईशान कहता है कि उसने भी उसके परिवार के लिए बहुत कुछ किया है और उसी की अच्छाई से ही वो सीख रहा है। ईशान सवि से कहता है कि वो बस अपने आजोबा का ध्यान रखे और IAS बनने का सपना पूरा करे।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि ईशा और ईशान के रिश्ते के बीच की दूरियां मिटाने की कोशिश करती है और मीडिया में बता देती है कि इन दोनों के बीच की दूरियां अक्का साहेब की वजह से आई हैं। ये जानकर ईशान को सवि पर गुस्सा आ जाता है और वहीं ईशान के इस बुरे वक्त का फायदा रीवा उठाती है और उसके करीब आने की कोशिश करती है।


Click it and Unblock the Notifications