GHKKPM: ईशान को अपना बनाने के लिए रीवा ने किया दर्दनाक काम, सवि को अपनाकर ये वादा करेगा ईशान

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि रीवा कॉलेज में जॉब पाने के बाद ईशान के करीब आने की कोशिश करती है, लेकिन ईशान उसे बार-बार धुत्कारता है। उधर सवि के आजोबा की हालत दिन-ब-दिन और बिगड़ती ही जा रही है। उन्हें अब कोई भी याद नहीं रह गया है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि डॉक्टर सवि से कहते हैं कि निनाद पर कोई भी दवा असर नहीं कर रही है। सवि लेकिन हार नहीं मानती है। सवि कहती है कि अगर उसके आजोबा ने उसके हाथ का बना मूंग दाल का हलवा नहीं खाया तो वो आमरण अनशन करेगी। सवि आजोबा को पुरानी बातें याद दिलाने की कोशिश करती है। सवि हारमोनियम लेकर बैठ जाएगी और अपने आजोबा से कहेगी कि वो गाना गाकर सुनाए, जो वो बचपन से उसे सुनाते थे। लेकिन निनाद हारमोनियम नहीं बजाते हैं।
सवि हर किसी को पूछती है कि क्या कोई हारमोनियम बजा पाएगा या नहीं, सब लोग मना कर देते हैं। तभी वहां पर ईशान पहुंच जाता है और वो हारमोनियम बजाने लग जाता है। लेकिन वो जो गाना गाता है, उसके बोल भूल जाता है। लेकिन फिर निनाद को वो गाना याद आ जाता है और साथ ही उन्हें सवि भी याद आ जाती है। सवि अपने हाथ से आजोबा का हलवा खिलाती है। जब सवि के आजोबा को पता चलता है कि उनके लिए सवि भी अपनी जान देने के लिए तैयार थी तो उसके आजोबा उससे वादा करते हैं कि वो 100 साल तक जीएंगे और उसे IAS ऑफिसर बनते हुए देखेंगे और उसकी लाल बत्ती वाली गाड़ी में सबको लेकर घूमेंगे।
सवि के आजोबा उससे वादा लेते हैं कि वो जरूर IAS ऑफिसर बने और उनका सपना पूरा करे और जब तक उनका ये सपना पूरा नहीं हो जाता तब तक वो जिंदा रहेंगे। डॉक्टर भी सवि के आजोबा का जल्दी से जल्दी ऑपरेशन कहने की बात करते हैं। दूसरी तरफ ईशान के प्यार में पागल रीवा उसके नाम का टैटू बनवाने जा पहुंची है। दर्द झेलकर भी वो ईशान के नाम का टैटू बनवा ही लेती है।
सवि ईशान को थैंक्यू कहती है और पूछती है कि वो यहां पर क्या कर रहा है। तो वो बताता है कि रास्ते में नव्या की स्कूट खराब हो गई थी, इसलिए वो उन्हें ड्रॉप करने के लिए आया था। ईशान सवि से उसके आजोबा की तबीयत के बारे में पूछता है कि उन्हें अचानक हारमोनियम की जरूरत क्यों पड़ गई तो सवि अपने आजोबा की पूरी मेडिकल हिस्ट्री बता देती है। सवि ये भी बताती है कि उनका ऑपरेशन जल्द से जल्द करवाना होगा नहीं तो उनकी जान चली जाएगी लेकिन हॉस्पिटल में कोई बेड ही नहीं मिल रहा है।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे की रीवा प्लान बनाएगी कि वो तीन महीने में ही ईशान को दोबारा पा लेगी। दूसरी तरफ ईशान सवि को अपनी जिम्मेदारी मान लेगा और कहेगा कि उसके सपने को वो पूरा करेगा। वहीं सवि भी कहेगी कि वो उसे कभी निराश नहीं करेगी।


Click it and Unblock the Notifications