GHKKPM: ईशान के करीब आने की कोशिश करेगी रीवा, आजोबा की हालत सुधारने के लिए पुलिस बनेगी सवि

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि रीवा को कॉलेज में जॉब मिल जाती है। ईशान तय करता है कि वो अपने दिल से रीवा को निकाल देगा। वो रीवा के सामने शर्त रखता है कि वो तीन महीने देखेगा उसके बाद ही उसकी नौकर कन्फर्म करेगा।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि निनाद अपनी पत्नी को भी भूल चुके हैं और धीरे-धीरे वो सबको भूलते जा रहे हैं। दूसरी तरफ रीवा ईशान के करीब जाने की कोशिश करती है और अक्का साहेब के बीपी के लिए कुछ दवाइयां लाती है। ईशान रीवा को डांट देता है और खुद से दूर रहने की सलाह देता है। रीवा ईशान को कहेगी कि वो उसके साथ बदतमीजी से बात कर रहा है, वो उससे कॉलेज के बारे में बात करना चाहती है लेकिन वो उसे बार-बार भगा देता है।

इस पर ईशान रीवा की बात सुनने को तैयार हो जाता है। रीवा ईशान को काउंसलिंग सेंटर बनाने की सलाह देती है। ईशान रीवा की बात मान जाता है। सवि की दोस्त हारमोनियम लेकर अस्पताल जा रही होती हैं तभी ईशान उन्हें देख लेता है। सवि भी अपने बाबा की याद्दाश्त वापस लाने के लिए चोर पुलिस का गेम खेलती है। विनायक भी सवि की मदद करता है ताकि उसके आजोबा की याद्दाश्त वापस आ जाए। लेकिन कुछ होता नहीं है। निनाद की याद्दाश्त वापस नहीं आती है।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि की मदद करने के लिए ईशान आगे आएगा और वो सवि के आजोबा की याद्दाश्त वापस लाने के लिए हारमोनियम बजाएगा। लेकिन उसे भी गाना पूरा याद नहीं होता है और सवि का पूरा परिवार अपनी आस खोने लग जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X