GHKKPM: ईशान के कॉलेज में मिलेगी रीवा को जॉब, मजबूरी में आजोबा को सस्ते अस्पताल में भर्ती करवाएगी सवि

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सवि रीवा को कॉलेज के अंदर पहुंचा देती है और वो इंटरव्यू भी दे देती है। ईशा को रीवा पसंद आती है लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि रीवा ही वो लड़की है जिसने ईशान को चोट पहुंचाई थी।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि परेशान हो जाती है क्योंकि ईशान उसका एडमिशन कैंसल करने की बात करता है और ऊपर से उसके आजोबा को भी अस्पताल में भर्ती करवाना है। उधर ईशान सवि का इंतजार करता है तो उसे पता चलता है कि सवि के आजोबा की तबीयत काफी खराब है और वो अस्पताल में है। सवि जैसे-तैसे कॉलेज पहुंचती है और उसे पता चलता है कि ईशान बहुत गुस्से में है।

ईशान सवि पर गुस्सा करता है कि वो उस लड़की को अंदर क्यों लेकर आई। वो बताता है कि उस लड़की ने उसका दिल तोड़ दिया था और अब वो एक बार फिर से उसकी जिंदगी में आना चाहती है और उसके दिल के साथ खिलवाड़ करना चाहती है। लेकिन ये सब उसके दिमाग में ही होता है, सवि उससे पूछती है कि उसने क्यों बुलाया तो ईशान कहता है कि वो अगर बोलने लगा तो वो सुन नहीं पाएगी, सवि उसे कहती है कि वो बताए लेकिन वो नहीं बताता है। सवि ईशान को शांत रहने के लिए बोलती है।

सवि के आजोबा चैरिटेबल हॉस्पिटल में आते हैं और उसकी आजि अस्पताल का हाल देखकर दुखी हो जाती है और कहती है कि निनाद यहां पर मर जाएगा। वो निनाद को उस अस्पताल में रखने से मना कर देती है। लेकिन सवि समझाती है कि इस अस्पताल में इलाज सस्ता है, इसलिए यहां इतनी भीड़ है।

रीवा के वापस आ जाने पर ईशान दर्द में है। तभी वहां पर ईशान को रीवा का एहसास होता है और कहती है कि सवि अगर उसकी मदद नहीं भी करती तो भी वो किसी ना किसी तरीके से उस तक पहुंच ही जाती। वो कहती है कि ईशान को तकलीफ इसलिए हो रही है क्योंकि उसका दिल कहीं ना कहीं आज भी रीवा को चाहता है। तब ईशान को एहसास होता है कि उसे रीवा को अपने दिल से बाहर निकालना होगा। वहीं दूसी तरफ रीवा को कॉलेज में जॉब मिल जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X