GHKKPM Spoiler Alert: सई की सास करेगी बच्चे की डिमांड, सत्या को देगी परिवार बढ़ाने का आदेश

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सई अपनी सास और उनके प्यार की शादी करवाना चाहती है और उसके लिए वो भवानी काकू को मनाने की कोशिश करती है लेकिन भवानी काकू उसे इस शादी में आने से मना कर देती है।
अंबा की होगी शादी
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई अंबा और विजेन्द्र को बोलेगी कि सर्जरी से पहले उन्हें शादी करनी है और वो अंबा को दुल्हन की तरह सजा-धजा कर लेकर आती है। विजेन्द्र अंबा की मांग में सिंदूर भर ही रहे होंगे कि तभी भवानी काकू वहां आ जाती है क्योंकि वो अपनी छोटी बहन को आशीर्वाद देना चाहती हैं। सत्या की आई सई को धन्यवाद कहेगी।
भवानी काकू सुनाएगी खरी-खोटी
भवानी काकू एक बार फिर से अंबा को खरी-खोटी सुनाने लग जाती है और कहती हैं कि अगर उसकी जगह पर कोई और भी होता तो वो उसे भी आशीर्वाद जरूर देतीं। लेकिन जो दाग अंबा ने बिन ब्याही मां बनकर परिवार पर लगाया है वो कभी धुल नहीं सकता और उनके मन में अंबा के लिए गुस्सा ज्यों का त्यों है। और वो सई को भी बुरा-भला कहकर वहां से चली जाती हैं। सत्या के बाबा का ऑपरेशन होता है और ऑपरेशन के बाद उन्हें कुछ याद नहीं रहता है।
विराट जाना चाहता है दूर
विराट घर लौटकर आता है तो वो बार-बार सई को याद करता है और उसे हर जगह पर सिर्फ सई ही नजर आती है। वो चिल्लाने लग जाता है तो उसकी आई दौड़ते हुए आती है तो विराट कहता है कि सई उसकी जिंदगी से दूर जा चुकी है लेकिन दिमाग से दूर कब जाएगी, ये नहीं पता। विराट की आई उसे समझाती है कि समय के साथ सब ठीक हो जाएगा लेकिन विराट है कि उसे सई की यादें खाई जा रही हैं। विराट कहता है कि वो इस जगह पर नहीं रहेगा, अगर वो यहां रहा तो बार-बार उससे मिलता रहेगा और वो परेशान होता रहेगा। इसलिए अब उसे ट्रांसफर ले लेना चाहिए।
सई से बच्चे की मांग करेगी अंबा
विराट के पास फोन आता है और पुलिसवाला उसे कहता है कि कुछ गुंडे बैंक लूटने के इरादे से बैंक में घुसे हैं तो विराट कहता है कि वो अभी आ रहा है। विराट की आई विराट की ये हालत देखकर परेशान हो उठती है। दूसरी तरफ सत्या ठीक होकर अस्पताल जाना शुरू करता है। सत्या की आई कहती है कि वो कुछ दिन के लिए उसके बाबा के साथ नासिक जा रही है तो सत्या कहेगा कि चलो कोई तो हनीमून पर जा रहा है और यह बात सई को चुभ जाएगी। सत्या सई को कहेगी कि अब सई और सत्या को भी अपना परिवार शुरू कर देना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications












