GHKKPM: आजोबा के अस्पताल में बेसहारा छोड़कर चला जाएगा वीनू, ईशान के गुस्से का शिकार बनेगी सवि

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सवि रीवा को कॉलेज के अंदर पहुंचा देगी। रीवा कॉलेज में इंटरव्यू देने आती है और उसे ईशान के तीखे सवालों का सामना करना पड़ता है। वहीं, दूसरी तरफ आजोबा को बचाने के लिए घर बेचने की बात सामने आ रही है, जिसके लिए विनायक मना कर रहा है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि निनाद की हालत खराब है और उनके बचने के चांस मात्र 20 पर्सेंट ही रह गए हैं। निनाद को बचाने के लिए भवानी आजि अपना इकलौता घर बेचने को तैयार हो जाती है लेकिन विनायक ऐसा करने से मना कर देता है क्योंकि फिर उनके पास रहने के लिए घर नहीं होगा। वो कहेगा कि घर बेचकर वो तो वृद्धा आश्रम चली जाएंगी, सवि पहले से ही घर से भाग चुकी है, हरिणी ने भी पति को जेल में भिजवा दिया और अब उसके घर में रह रही है। लेकिन वो कहां जाएगा?
विनायक भवानी से कहता है कि उसे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो कहां रहती हैं। वो चाहे स्टेशन पर रहें या रोड पे लेकिन वो घर नहीं बिकने देगा। ये सुनकर सवि विनायक को थप्पड़ मार देती है। वहीं दूसरी तरफ, ईशा रीवा को कॉलेज में लेने के लिए तैयार है लेकिन ईशान ऐसा करने से मना कर देता है। बाद में शांतनु ईशा को बताता है कि रीवा वही लड़की है, जिसने सगाई के दिन ही ईशान को छोड़ दिया था। ये जानकर ईशा हैरान रह जाती है। निशिकांत कहता है कि पूरा भोसले परिवार कोशिश कर रहा है कि ईशान का दर्द कम हो जाए लेकिन उसके मां-बाप को ही उसके दर्द के बारे में पता नहीं है।
उधर सवि भवानी आजि को बताती है कि उसके अपने भाई विनायक ने ईशा मैम पर हमला करवाया। सवि विनायक से कहती है घर के सभी सदस्यों ने वीनू को अपने सराखों पर रखा, उसे जब भी जरूरत हुई, उन लोगों ने दिल खोलकर मदद की लेकिन आज जब आजोबा को जरूरत है तो वो पीछे क्यों हट रहा है। विनायक भवानी आजोबा का इलाज करवाने से मना कर देता है और सवि से कहता है कि वो ही अब आजोबा का इलाज करवाए और दस लाख का इंतजाम कर ले।
ईशा को जैसे ही पता चलता है रीवा के बारे में तो वो रीवा से बात करने के लिए जाती है। वो रीवा से पूछती है कि वो उसके बेटे को तकलीफ क्यों पहुंचा रही है। तो रीवा भी कहती है कि वो भी तो बचपन में ईशान को छोड़कर चली गई थी। रीवा कहती है कि वो ईशान से बहुत प्यार करती है। ईशा रीवा से कहती है कि वो उसके बेटे को कभी तकलीफ ना पहुंचाए। ईशान पता करने की कोशिश करता है कि रीवा कॉलेज के अंदर कैसे आई तो उसे पता चलता है कि सवि ही रीवा को कॉलेज के अंदर लेकर आई है।
दूसरी तरफ सवि अपने आजोबा का इलाज कराने के लिए ऐसे अस्पताल को ढूंढ़ती है, जो चैरिटी से चलता है और वहां पर इलाज मुफ्त में होता है, लेकिन वहां कोई बेड ही उपलब्ध नहीं होता है। बल्कि लोग जमीन में लेटकर अपना इलाज करवा रहे होते हैं। तभी सवि को आइडिया आता है और वो अपने कॉलेज से फोल्डिंग बेड मंगवाती है और अस्पताल में बेड का इंतजाम करती है और उसे सजाती भी है। वो अपने आजोबा को डिस्चार्ज कराकर दूसरे अस्पताल में भर्ती करवाने ही जा रही होती है कि तभी ईशान सवि को फोन करके बोलता है अगर वो सस्पेंड नहीं होना चाहती है तो तुरंत कॉलेज आ जाए।


Click it and Unblock the Notifications