GHKKPM: रीवा को कॉलेज में एंट्री दिलवाएगी सवि, ईशान के दर्द का कारण बनेगी सवि

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि ईशान की जिंदगी में एक बार फिर से रीवा लौटना चाह रही है। लेकिन ईशान के घरवाले रीवा के घरवालों को धमकाएंगे और रीवा को ईशान से दूर रहने के लिए कहेंगे। ईशान के घरवाले कोशिश कर रहे हैं कि वो रीवा की यादों में ना डूब जाए।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि के आजोबा पुणे के अस्तपताल में आ गए हैं और भर्ती हो गए हैं। वो सवि से कहते है कि सवि उसे छोड़कर कहीं ना जाए। वहीं भवानी आजि रोती हैं कि उनके पास निनाद के ईलाज के लिए पैसे ही नहीं है। सवि को कॉलेज में कुछ काम होता है तो अस्पताल से कॉलेज चली जाती है। इस पर भवानी नाराज हो जाती है और कहती हैं कि सवि को बस अपनी ही पड़ी होती है। वो कहती हैं कि यहां जो काम कर रहा है, वो वीनू ही है।

रीवा ईशान के कॉलेज में इंटरव्यू देने के लिए जाती है लेकिन उसे कॉलेज का गार्ड ही रोक लेता है। क्योंकि उस गार्ड को ईशान ने ही मना किया होता है कि वो कॉलेज में एंटर ना कर पाए। दूसरी तरफ सवि की गैर मौजूदगी में कुछ गड़बड़ हो गई थी तो ईशान सवि पर गुस्सा हो जाता है और सवि उसे बताने की कोशिश करती है कि उसके आजोबा की तबीयत खराब है तो वो सुनने से मना कर देता है और ईशान को ऐसा देखकर सवि हैरान रह जाती है।

रीवा अपनी चालाकी से कॉलेज के अंदर एंटर कर लेती है लेकिन फिर भी वो पकड़ी जाती है। रीवा को कॉलेज से बाहर कर दिया जाता है। रीवा तरकीब सोच रही होती है कि तभी वो सवि से टकराती है। रीवा सवि को बताती है कि उसका सपना भोसले इंस्टीट्यूट है। वो कहती है कि कॉलेज के लोग उसे अंदर नहीं जाने दे रहे हैं और वो बहुत दूर से आई है इस जॉब के लिए। सवि को अपना सफर याद आ जाता है। सवि बताती है कि वो लड़-झगड़ कर कॉलेज के अंदर गई और एडमिशन भी ले लिया। सवि रीवा से कहती है कि उसे भी अपने सपने के लिए लड़ना चाहिए।

सवि कहती है कि वो रीवा की मदद करेगी कॉलेज के अंदर जाने तक। वो इंटरव्यू के ऑफिस तक में भी पहुंचा देगी लेकिन जॉब का लगना ना लगना वो रीवा की किस्मत। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि समर्थ सवि की सभी घरवालों को बंदी बना लेगा और सबको चोट पहुंचाएगा। लेकिन वो सब सवि का सपना होता है और वो डर जाती है लेकिन ईशान उसे संभाल लेता है। रीवा को भी कॉलेज में एंट्री मिल जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X