GHKKPM Spoiler Alert: ससुराल में पहले ही दिन सई को मिला सास से ताना, पाखी तोड़ेगी विराट से नाता

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अबतक देखा कि सई की शादी के बाद विराट अपनी सुधबुध खो बैठा है। दूसरी तरफ सई भी विराट को नहीं भुला पा रही है और उसे सत्या में भी विराट नजर आ रहा है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई सत्या से शादी करने के बाद काफी दुखी है, वो विराट को चाहकर भी नहीं भुला पा रही है। सत्या कहेगा कि सई ही तो चाहती थी कि विराट उसका पीछा छोड़ दे और विराट ने भी वादा किया है कि वो अब उसे अपनी शक्ल तक नहीं दिखाएगा तो वो जीत गई है। इस पर सई कहेगी उसे नहीं समझ आ रहा है कि वो क्या जीती है। सई और सत्या अपने-अपने प्यार को याद करके रोने लगेंगे।
विराट उठेगा तो उसके सामने पाखी होगी, वो विराट से पूछेगी कि उसे कैसा लग रहा है पाखी जैसा बनके। पाखी कहती है कि जब उसकी शादी सम्राट से हुई थी तो विराट ने उसे गढ़चिरौली बुलाया था और उसी की आंखों के सामने विराट ने सई की मांग में सिंदूर भरा था बिल्कुल वैसे ही जैसे सत्या ने सई की मांग में भरा था। पाखी कहेगी कि उसे लगता था कि विराट कभी किसी से शादी नहीं करेगा ठीक वैसे ही जैसे विराट को लगता था कि सई किसी और से शादी नहीं करेगी। पाखी विराट के सामने अपना सारा दर्द बयान करती है। इस पर विराट कहता है कि उसने सिर्फ और सिर्फ सई से प्यार किया है और फिर विराट पाखी को जाने को कहेगा।
पाखी को समझ आ जाएगा कि विराट उससे प्यार ही नहीं करता है तो वो इस बात पर घर छोड़ने की बात कहेगी। पाखी कहेगी कि विराट को उसकी जरूरत नहीं है और वो सई की यादों में पूरी जिंदगी काट लेगा। सई की अगली सुबह सत्या के घर में होगी और वो सबको जाकर गुड मॉर्निंग कहेगी और जब वो सत्या की आई को गुड मॉर्निंग कहेगी तो वो उसका पहनावा देखकर कहेगी कि उसने क्या पहना है। सत्या की आई कहेगी कि वो सुहागन है तो उसने हाथ में हरी चूड़ियां क्यों नहीं पहनी हैं। सत्या की आई उसे चूड़ियां देगी ताकि वो अपने हाथों से सई को चूड़ियां पहना सके। सत्या सई को हरी चूड़ियां पहनाता है और फिर सत्या की आई उसे गजरा देगी ताकि वो सई के बालों में लगा दे। सत्या सई को कमरे में ले जाकर कहेगा कि अभी कुछ दिन ये सब चलेगा लेकिन वो कुछ ना कुछ तरीका निकाल लेगा, इन सबसे निपटने का।
सई अपनी बेटी से जाकर मिलेगी और कहेगी कई डॉक्टर सत्या ने उसके लिए कमरा बनाया है फिर सई कहेगी कि अब से हमें उन्हीं के घर पर रहना पड़ेगा। सई सवि को समझाने की कोशिश करेगी और बताएगी कि उसने और डॉक्टर सत्या ने शादी कर ली है। ये जानकर सवि हैरान रह जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











