..................... GHKKPM Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin fame pakhi aka aishwarya sharma leaving the show virat aka neil bhatt reacts - Hindi Filmibeat

GHKKPM: पत्नी के शो छोड़ने पर विराट ने कही ये बात, पुरानी फोटो शेयर करके जाहिर किया प्यार

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Updates

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Updates: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। इस शो की लीड एक्ट्रेस जो कि पाखी का रोल निभाती हैं, जल्ही शो को अलविदा कहने वाली हैं। एक्ट्रेस ने खुद इस बात पर मुहर लगाई थी और उनके पति ने भी कन्फर्म कर दिया है।

शो छोड़कर जा रहीं ऐश्वर्या
'गुम है किसी के प्यार में' शो में लीड एक्ट्रेस का रोल निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा जो कि पाखी के रोल में नजर आती हैं। जल्द ही शो को अलविदा कहने वाली हैं। शो की लीड एक्ट्रेस ने खुद कन्फर्म किया है कि वो शो छोड़ रही हैं और नई संभावनाओं की तलाश कर रही हैं। इन सबके बीच ऐश्वर्या के पति विराट यानी नील ने भी सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के शो छोड़ने की बात पर मुहर लगा दी है।

विराट का प्यार भरा पोस्ट
शो में विराट का रोल निभाने वाले नील भट्ट ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी और ऐश्वर्या की एक प्यारी सी फोटो शेयर की है और इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'गुम है किसी के प्यार में का पहला शॉट जो हमने दिया! ये वो शुरुआत थी, जिसने हमें प्यार दिया था। यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि मैं तुम्हारे साथ काम करने को याद करुंगा, लेकिन मैं तुम्हारे भविष्य के लिए खुश हूं। मैं अपने जज्बातों को शब्दों में बयान नहीं कर सकता। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे और तुम बस वही करो, जो सबसे अच्छा करती हो- 'मनोरंजन'। मौज-मस्ती, हंसी और प्यार का मेरा लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन हो तुम ऐश्वर्या।

पाखी ने भी किया कमेंट
नील का ये पोस्ट पढ़ने के बाद ऐश्वर्या से भी बिना कमेंट किए रहा नहीं गया और उन्होंने लिखा- 'मुझे बार-बार इमोशनल मत करना.. सिर्फ तुम्हारी वजह से मैं इमोशनल हो रही थी क्योंकि तुम रो रहे थे.. और तुम इस शो में मेरे साथ सबसे कीमती और खूबसूरत चीज हुए हो। हमने अलग-अलग इस शो में हिस्सा लिया और अब हम एक साथ हमारे घर जाते हैं .. इससे बेहतर क्या है .. मैं वास्तव में हर चीज के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं। इसमें कोई शक नहीं कि हम साथ रहने के लिए बने हैं। असल में "हम खो गए एक दूसरे के प्यार में"।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X