Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सेट पर लगी आग लेकिन फिर भी नहीं रुके सितारे, 'गुम है' की सई ने शुरू की शूटिंग

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' का सेट जलकर खाक हो गया। लेकिन शो के कलाकार इस मुसीबत का डटकर सामना कर रहे हैं और आएशा सिंह ने हाल ही में दिल खुश कर देने वाली फोटो शेयर की है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Fame actress sai aka ayesha singh

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर हाल ही में आग लग गई थी। पूरा का पूरा सेट धू-धू करके जल गया। इस शो के सेट जलने पर जान का तो कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन शो के कलाकारों को काफी ठेस पहुंची है। हाल ही में आएशा सिंह का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो सेट को जलता हुआ देखकर काफी इमोशनल हो भी हो गई थीं। लेकिन अब फिर से आएशा ने एक पोस्ट शेयर किया है और उसमें वो तैयार होती हुई नजर आ रही हैं। सई का ये रूप देखकर फैंस भी काफी खुश हो गए हैं।

आएशा ने पोस्ट की फोटो
शो 'गुम है किसी के प्यार में' सई का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस आएशा सिंह ने आज फैंस को खुशखबरी दी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो तैयार होती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में लिखा है - 'मुस्कुराओ और मजबूत बनो, शो हमेशा चलते रहना चाहिए'। तस्वीर में देखा जा सकता है कि आयशा सिंह 'गुम है किसी के प्यार में' शो की शूटिंग के लिए तैयार होती दिख रही हैं।

किसी की जान को नहीं हुआ नुकसान
आपको बता दें, सेट के जलने के बाद इस शो के प्रोडक्शन हाउस - कॉकक्रो एंटरटेनमेंट शैका फिल्म्स द्वारा एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया था। प्रोडक्शन हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा था, "गुम है किसी के प्यार में के कलाकार और क्रू के सदस्य आज सेट पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण आग की घटना से सुरक्षित हैं। हम सभी की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। हम आग के मूल कारण तक जाने के लिए एक जांच कर रहे हैं, हमारा ध्यान निरंतरता प्रदान करने और दर्शकों को जोड़े रखने की दिशा में भी काम करना है।''

क्या चल रही है कहानी
शो के अपडेट की बात करें तो इस वक्त सई चव्हाण निवास में आ गई है ताकि वो अपने बेटे विनायक के मन से अपने लिए जो डर है उसे दूर कर सके। लेकिन विराट अब धीरे-धीरे सई के करीब आता जा रहा है और इस बात से पाखी को चिढ़ होने लगी है। वहीं भवानी काकू भी चाहती हैं कि सई इस घर में अपने बच्चों के साथ रहे और विराट की दुनिया से पाखी हमेशा के लिए चली जाए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X