GHKKPM शो की इस हसीना को सांवले रंग के चलते मिले रिजेक्शन, अब ग्लैमरस अदाओं से फैंस के दिलों पर करती हैं राज

Mitali Nag Struggle Life: टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री मिताली नाग ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के बलबूते पर अपनी एक खास पहचान बना ली है। उन्होंने टीवी सीरियल 'अफसर बिटिया' से अपनी पहचान बनाई। इस सीरियल के दौरान उन्होंने कृष्णा राज नाम के लीड किरदार को निभाया। इसी शो के चलते मिताली (Mitali Nag) आज घर-घर में पहचान बन चुकी है।
'अफसर बिटिया' बन टीवी पर छाई मिताली
लेकिन आपको बता दें कि मिताली नाग (Mitali Nag) को पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' भी देखा गया था। जिसमे उन्होंने देवयानी का किरदार निभाया। शो में उन्होंने नील भट्ट (Neil Bhatt) की कजिन सिस्टर का किरदार निभाया था। भले ही शो में वह लीड किरदार में नहीं थी लेकिन इसके बावजूद उनका रोल काफी जरूरी था।
मिताली नाग का छलका दर्द
लेकिन मिताली नाग (Mitali Nag) को करियर में पापुलैरिटी इतनी आसानी से हासिल नहीं हुई है। दरअसल उन्हें शुरुआती दिनों में उनकी डार्क स्किन टोन के चलते काफी ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। इसके लिए उनको कई रिजेक्शन भी झेलने पड़े। इस पर खुद मिताली नाग ने बात की है और अपनी आपबीती भी सुनाई है।
मिताली नाग को झेलनी पड़ी करियर में समस्याएं
दरअसल टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान मिताली नाग (Mitali Nag) ने कहा कि "मेरे डार्क स्किन टोन के कारण मुझे एक्टिंग करियर में काफी दिक्कतें आई। मुझे कई बार रिजेक्ट किया गया और अभी भी ऐसा होता है। कई बार ऑडिशन देने के बाद कॉल बैक नहीं आया। अफसर बिटिया के वक्त में कई ऐसे लोगों से मिली जिनको सिर्फ गोरी स्किन से मतलब था। उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता था कि आप कितने अच्छे एक्टर हो। हालांकि अब टीवी प्रोग्रेस कर रहा है।"
मिताली नाग का करियर
अगर हम मिताली नाग (Mitali Nag) के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 'अफसर बिटिया' और 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल के अलावा इस प्यार को क्या नाम दूं 3, द्रौपदी और आशिकाना में भी काम किया है। हालांकि मिताली नाग को 'अफसर बिटिया' से काफी ज्यादा पापुलैरिटी हासिल हुई है। दर्शन को दोबारा भी उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications