11 साल में टूटी शादी, 34 की उम्र में बनी 31 साल के बेटे की मां, आज कहलाती हैं टीवी की सबसे स्टाइलिश मॉम

बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टेलीविजन की कई सारी हसीनाएं इन दिनों अपनी खूबसूरती को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। इतना ही नहीं कुछ हसीनाएं तो ऐसी भी है जिन्होंने काफी साल पुरानी शादी को तोड़कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। हालांकि उनका यह सफर आसान नहीं रहा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने ऐसा किया और आज के वक्त में ऐसी एक्ट्रेसेस काफी अच्छा खास मुकाम हासिल कर चुकी है।
एक्ट्रेस कहलाती हैं टेलीविजन की स्टाइलिश मॉम
लेकिन इन दोनों एक ऐसी एक्ट्रेस की तस्वीर वायरल हो रही है जो कि इन दिनों टेलीविजन के पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' शो में नजर आ रही है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने जिंदगी में काफी ज्यादा स्ट्रगल झेले हैं और उसके बाद में आज वह इस मुकाम पर पहुंची हैं। एक्ट्रेस को टीवी की स्टाइलिश मॉम भी कहा जाता है। लेकिन आज 17 साल पुरानी एक तस्वीर पूरे इंटरनेट पर वायरल हो रही है और इसे देख हर कोई हैरान हो रहा है। क्योंकि इस तस्वीर में एक्ट्रेस का ट्रांसफार्मेशन साफ नजर आ रहा है।
17 साल पुरानी तस्वीर की शेयर
अगर आप अभी भी इस एक्ट्रेस को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री और 'गुम है किसी के प्यार में' नजर आने वाली ईशा भोंसले यानी कि मानसी साल्वे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी 17 साल पुरानी तस्वीर को शेयर किया और ट्रांसफार्मेशन का भी जिक्र किया। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया कि चबी फेस होने की वजह से उन्हें काफी ज्यादा स्ट्रगल करना पड़ा। लेकिन अब 43 साल की उम्र में उनकी जॉलाइन काफी बेहतरीन हो चुकी है। अब फैंस भी इसके पीछे का राज जानना चाहते हैं।
34 साल की उम्र में निभाया 31 साल के एक्टर की मां का किरदार
मानसी साल्वे ने सीरियल 'प्यार का दर्द है-मीठा मीठा प्यारा प्यारा' में नकुल मेहता की मां का किरदार निभाया था और वह घर-घर में फेमस हो गई थी। लेकिन आपको बता दें कि यहां पर आश्चर्यजनक बात तो यह है कि 34 साल की उम्र में उन्होंने 31 साल के एक्टर की मां का किरदार निभाया।
मानसी साल्वे की निजी जिंदगी
अगर हम मानसी साल्वे की निजी जिंदगी की बात करते हैं तो आज के वक्त में वह एक सिंगल मदर है। साल 2016 में उन्होंने डायरेक्टर हेमंत प्रभु के साथ में 11 साल पुरानी साड़ी तोड़ दी। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने बताया कि वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती थी। आज के वक्त में वह टेलीविजन की स्टाइलिश मॉम मानी जाती हैं। यहां तक की उन्होंने वो अपना सा, डोली अरमानों की, प्यार का दर्द है और असंभव जैसे सीरियल्स में काम किया।


Click it and Unblock the Notifications