GHKKPM की एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने तोड़ी प्रेगनेंसी पर चुप्पी, नेटीज़न्स की लगाई क्लास

GHKKPM Fame Aishwarya Sharma Pregnancy: स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के क्यूट कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों को परफेक्ट कपल कहा जाता है। खबरों के अनुसार जल्दी ही नील भट्ट को 'खतरों के खिलाड़ी 14' में देखा जाने वाला है। इससे पिछली बार इस कपल को 'बिग बॉस 17' में देखा गया। लेकिन अब एक बार फिर से ये कपल सुर्खियों में आ गया है।
दरअसल इस बार किसी प्रोजेक्ट या फिर कोई निजी कारण नहीं बल्कि ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को लेकर यह खबर आ रही है कि दोनों जल्दी ही माता-पिता बनने वाले हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह खबर तब सामने आई जब ऐश्वर्या शर्मा की तबीयत अचानक से खराब हुई थी। एक इवेंट शूटिंग के वक्त ऐश्वर्या शर्मा बेहोश होकर गिर पड़ी और इसी के चलते काफी हंगामा मच गया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बाद में ऐश्वर्या शर्मा को अस्पताल में भरती करवाया गया। तभी से यह खबर सामने आ रही है कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट होकर बेहोश हुई थी। हालांकि अब आपको बता दें कि खुद ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। खुद अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी साझा की है।
ऐश्वर्या शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा कि "ये तीसरी बार है जब मैं इस पर जोर दे रहा हूं, क्योंकि मैं मैसेजेस से तंग आ चुकी हूं। कुछ भी सोचना बंद कर दो और मैं एक इंसान हूं। कई बार मेरा ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। मैं आपको बता दूं कि मेरा ब्लड प्रेशर 60-80 था। इसीलिए मैं सेट पर बेहोश हो गई थी। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं और यह संदेश मुख्य तौर पर मीडिया के लिए है। इसे बंद कर दो, धन्यवाद।"
इसी के अलावा आपको बता दें कि स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के दौरान ऐश्वर्या राय ने नील भट्ट की भाभी का किरदार निभाया था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा ने सीरियल में पाखी का किरदार निभाया था और विराट की भाभी होने के बावजूद भी उसके बच्चे को जन्म दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











