GHKKPM Spoiler Alert : ईशान ने किया शादी के लिए रीवा को इस खास अंदाज में प्रपोज,सवी हुई...

GHKKPM Spoiler Alert : टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में आस सभी को बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि कैसे ईशान रीवा को उसके मन पसंद का पैन गिफ्ट करता है। जिसे रीवा बेहद खुश हो जाती है। वहीं अक्का साहिब ईशान और रीवा की शादी का फैसला करती है जिसे सुनने के बाद हर कोई बेहद हैरान रहता है,लेकिन इस सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि कैसे ईशान बेहद खास अंदाज में रीवा को घुटनों पर बैठ कर शादी के लिए प्रपोज करता है।
अक्का साहिब और ईशा का हुआ आमना-सामना
दरअसल, आने वाले एपिसोड में आका देखेंगे की कैसे ईशा हॉस्पिटल अक्का साहिब से मिलने जाएगी। बीमारी हालत में भी अक्का साहिब का शातिराना दिमाग चलाना नहीं छुटेगा। वो अपने तीखे शब्दों से ईशा पर वार करती नजर आएगी,लेकिन ईशा उनकी बातों को ज्यादा सीरियस नहीं लेती और इग्नोर करते नजर आएगी। अक्का साहिब ईशान को छीनने की भी बात कहेगी। ईशा और अक्का साबिह की सारी बातें सानतनु सुनता रहेगा।
सवी पर टूटा दुखों का पहाड़
जहां एक तरफ अक्का साहिब और ईशा के बीच ईशान की शादी को लेकर बातें हो रही होगी। वहीं दूसरी ओर सवी के घर पर गिफ्ट का बवछार होने नजर आएगा। जिसके वजह से सभी लोग डर जाएंगे खास कर सवी की बड़ी आजी को उसकी फिक्र होते नजर आएगी। सवी की बहन हरणी सवी की तरफ दारी करेगी,लेकिन इसके बावजूद वो सब के एक वादा करेगी की अब कोई और गिफ्ट आया तो मैं उसे दबोच लूगी।
ईशान ऐसे करेंगे रीवा को प्रपोज
इस सीरियल के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि कैसे अक्का साबिह के फैसले के बाद ईशान रीवा को एक रेस्टोरेंट में शादी के लिए प्रपोज करेगा। इसके अलावा ईशान अपनी सारी बरसो से दिल में दबाए रखें अरमानो को रीवा के सामने खोल कर रख देगा। रीवा को प्रपोज करने के लिए ईशान अपने घुटनों के बल बैठ कर रीवा से शादी के लिए पूछते नजर आएगा। रीवा बेहद खुश हो जाएगी और वो ईशान के प्रपोज को एक्सेप्ट कर लेगी,लेकिन फिर कुछ ऐसा होगा जिसे सब कुछ बिखर जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications